Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, बोकारो में निजी बैंक कर्मी को बनाया निशाना
    क्राइम

    दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, बोकारो में निजी बैंक कर्मी को बनाया निशाना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2026Updated:February 9, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपहरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो में निजी बैंक में काम करने वाली एक युवती ने अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवती ने एसपी आवास के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष लीला देवी के सामने अपनी पूरी आपबीती रखी। युवती का कहना है कि 5 तारीख को उसके साथ अगवा करने की कोशिश की गई।

    प्रेस लिखी कार में सवार थीं तीन महिलाएं

    पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त वह सेक्टर-4 स्थित एक निजी बैंक में काम खत्म कर शाम करीब 5 बजे घर लौट रही थी।
    जब वह कुमार मंगल स्टेडियम के पास पहुंची, तभी एक प्रेस लिखी टाटा कंपनी की चारपहिया गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में तीन महिलाएं सवार थीं, जिनकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है।

    “चलो, घर छोड़ देंगे” कहकर बैठने को कहा

    युवती के मुताबिक, कार सवार महिलाओं ने उसे अपने वाहन में बैठने को कहा और बोलीं कि वे उसे घर छोड़ देंगी। युवती को शक हुआ और उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह आगे बढ़ गई, लेकिन कार सवार महिलाएं तीन बार आगे-पीछे घूमती रहीं, जिससे वह और डर गई।

    फोन आते ही मौके से फरार हुई महिलाएं

    युवती ने बताया कि इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक फोन कॉल आ गया। वह फोन पर बात करने लगी, तभी कार सवार महिलाएं अचानक तेजी से दूसरी दिशा में भाग गईं। इसके बाद उसने राहत की सांस ली और किसी तरह सुरक्षित घर पहुंची।

    लीला देवी बोलीं—मामला गंभीर, पुलिस बरते सख्ती

    मामले को गंभीर बताते हुए बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष लीला देवी ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को पूरी संजीदगी से जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शाम के समय सुनसान इलाकों में गश्ती बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

    पुलिस को सोशल मीडिया से मिली जानकारी

    वहीं, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है।
    अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    थाना प्रभारी के अनुसार, घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कार और महिलाओं की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    Also Read : चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत, लोहरदगा में दो नेता हुए सस्पेंड…जानें

    Bokaro bokaro news crime hindi news Jharkhand news kidnapping
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में अब दिन-रात अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई
    Next Article पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज पटना में सुनवाई

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.