Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 3:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»जेवर दुकान से लूट की कोशिश नाकाम, शटर टूटते ही जाग गए पड़ोसी, फिर…
    क्राइम

    जेवर दुकान से लूट की कोशिश नाकाम, शटर टूटते ही जाग गए पड़ोसी, फिर…

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले के मिहिजाम में नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए उसके शटर को तोड़ दिया और लूटने ही वाले थे कि शटर टूटने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए. इसके बाद अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया और उन्हें लूट की वारदात को अंजाम दिए बिना ही मौके से फरार होना पड़ा. मिहिजाम पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है. सीसीटीवी को भी पुलिस ने देखा.

    क्या है मामला

    घटना मिहिजाम शहर के मेन रोड कानगोई की है. जहां आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को लूटने की नियत से आधी रात शटर तोड़ डाला. दुकान में लूटपाट को अंजाम देने ही वाले थे कि पड़ोसी के जाग जाने से दुकान लुटने से बच गई और अपराधियों को भागना पड़ा.

    आधा दर्जन से ज्यादा थे नकाबपोश अपराधी

    प्रत्यक्ष दर्शी के मानें तो नकाबपोश अपराधियों की संख्या आधा दर्जन से भी ज्यादा था, जो चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे और पूरा शरीर कम्बल से ढका था. हालांकि, यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका हैं, जिसमें सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नकाबपोश अपराधी कैसे लूट को अंजाम देने वाले थे. प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार, दुकान में लूट को अंजाम देने के लिए दुकान के सामने का हिस्सा कम्बल से घेर दिया था, ताकि किसी को शक नहीं हो सके. और इसी के अंदर से ही दुकान के शटर को तोड़ डाला. बहरहाल मिहिजाम पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है.

    Also Read: सारठ के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज, चमेली देवी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

    attempted robbery CCTV footage criminals absconding criminals covered in blanket criminals covered their faces Jamtara jewellers shop jewellery shop Main Road Kangoi masked criminals Mihijam Mihijam Police neighbour woke up number of criminals police investigation robbery executed robbery failed robbery incident scene of incident shutter broken अपराधियों की संख्या अपराधी चेहरा ढके अपराधी फरार कम्बल से ढके अपराधी घटनास्थल चोरी की कोशिश जामताड़ा जेवर दुकान ज्वेलर्स दुकान नकाबपोश अपराधी पड़ोसी की जाग पुलिस जांच पुलिस तहकीकात मिहिजाम मिहिजाम पुलिस मेन रोड कानगोई लूट की कोशिश लूट की वारदात लूट को अंजाम लूट नाकाम शटर टूटना सीसीटीवी फुटेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारठ के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज, चमेली देवी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी
    Next Article एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मांगा वोट

    Related Posts

    जमशेदपुर

    IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौ’त, 8वीं मंजिल से गिरकर गई जा’न

    April 18, 2026
    गढ़वा

    JPSC परीक्षा 2025: गढ़वा के 20 केंद्रों पर कड़ा पहरा, 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू

    April 18, 2026
    जमशेदपुर

    पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौ’त, 8वीं मंजिल से गिरकर गई जा’न

    April 18, 2026

    JPSC परीक्षा 2025: गढ़वा के 20 केंद्रों पर कड़ा पहरा, 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू

    April 18, 2026

    बिहार से दिल्ली-बेंगलुरु के लिए 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

    April 18, 2026

    पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

    April 18, 2026

    चतरा : मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.