Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Oct, 2025 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»PM मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को गले लगाकर दी बधाई, शानदार उपलब्धि को सराहा
    देश

    PM मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को गले लगाकर दी बधाई, शानदार उपलब्धि को सराहा

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 19, 2025Updated:August 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुभांशु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में जाकर देश का मान बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा और उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

    इस मुलाकात का करीब 10 मिनट का वीडियो मंगलवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया। वीडियो में दोनों के बीच अंतरिक्ष मिशन, गगनयान परियोजना और भारत की अंतरिक्ष संभावनाओं को लेकर दिलचस्प बातचीत देखी गई।

    प्रधानमंत्री ने शुभांशु से कहा कि उनका अनुभव भारत के गगनयान मिशन के लिए बेहद मूल्यवान साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए 40-50 प्रशिक्षित अंतरिक्ष यात्रियों की एक मजबूत टीम तैयार करनी है।

    शुभांशु शुक्ला ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने जहां भी यात्रा की, लोग भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। कई लोगों ने उनसे गगनयान मिशन की जानकारी भी मांगी और पूछा कि इसका अगला चरण कब शुरू होगा।

    उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर जीवन से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वहां भोजन एक बड़ी चुनौती होती है क्योंकि जगह कम होती है और हर चीज का वजन मायने रखता है। ऐसे में कम जगह में ज्यादा पोषण देने वाले खाने की जरूरत होती है।

    शुभांशु ने बताया कि मिशन के दौरान उनके साथी उनसे यह वादा करवाकर गए कि जब गगनयान मिशन शुरू होगा तो वे उन्हें जरूर न्योता देंगे।

    Had a great interaction with Shubhanshu Shukla. We discussed a wide range of subjects including his experiences in space, progress in science & technology as well as India’s ambitious Gaganyaan mission. India is proud of his feat.@gagan_shux pic.twitter.com/RO4pZmZkNJ

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025

    Also Read : शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी

    ISS अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष अनुभव अंतरिक्ष कार्यक्रम अंतरिक्ष चुनौतियाँ अंतरिक्ष तकनीक अंतरिक्ष में भारत अंतरिक्ष में भोजन अंतरिक्ष यात्रा अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष विकास अंतरिक्ष विज्ञान अंतरिक्ष स्टेशन इसरो एक्सिओम मिशन गगनयान गगनयान मिशन नरेंद्र मोदी पीएम मोदी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत अंतरिक्ष मिशन भारत गर्व भारतीय अंतरिक्ष अभियान भारतीय वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी
    Next Article रामगढ़ में पीएसएमई कंपनी के बाहर फा’यरिंग, धमकी भरा पर्चा छोड़ भागे अपराधी

    Related Posts

    देश

    खराब मौसम के कारण रुकी माता वैष्णो देवी यात्रा, 8 अक्टूबर से फिर होगी शुरू…

    October 4, 2025
    देश

    UPSC का बड़ा फैसला : प्रारंभिक परीक्षा के बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की

    October 4, 2025
    देश

    जुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार

    October 3, 2025
    Latest Posts

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025

    उत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…

    October 4, 2025

    रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    October 4, 2025

    BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने वनडे कप्तान

    October 4, 2025

    मवेशी चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा

    October 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.