Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला
    जोहार ब्रेकिंग

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेड मास्टर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हसुआहा मानिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 पैठान पट्टी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पठान पट्टी रविवार को उस समय रण क्षेत्र बन गया जब विद्यालय के प्रखंड शिक्षक रामाशंकर पासवान ने अपने दो बेटों व असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर हेड मास्टर पवन कुमार पासवान पर हमला कर दिया। इन लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें उनका सिर फट गया। हेड मास्टर के बेटे सह विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक प्रवीण आनंद दौड़कर अपने पिता को बचाने गए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हरसिद्धि थानेदार सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एस आई संजय सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से पुलिस ने दोनों घायल शिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि में भर्ती कराया।

    प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को टांका लगाया गया है। प्रधानाध्यापक को गंभीर घाव है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया। वहीं हेड मास्टर के बेटे घायल कंप्यूटर शिक्षक प्रवीण आनंद ने बताया कि उनका घर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोविंदापुर में है और बाप-बेटे दोनों मोतिहारी से विद्यालय में आते हैं और ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य को करते हैं। घर के पास विद्यालय होने का नाजायज फायदा उठाते हुए आरोपी शिक्षक रामाशंकर पसवान ने विद्यालय के विभिन्न योजनाओं में अपनी हिस्सेदारी की मांग करते हैं ,जबकि प्रधानाध्यापक कहते हैं कि योजनाओं की राशि विद्यालय की है और विद्यालय में ही खर्च होगी। इसी पर बौखला कर आरोपी शिक्षक रामाशंकर पासवान ने अपने दो पुत्रों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने इस घटना की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी, इसके आलोक में कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने आरोपी शिक्षक रामाशंकर पसवान से स्पष्टीकरण की मांग की है और कहा है कि संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनहीनता, कर्तव्य हीनता, सरकारी कार्य में बाधा ,शिक्षक के पद के आचरण के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में आनुशासनिक कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को संसूचित किया जाएगा। वहीं घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

    Also Read : देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Assistant teacher made a deadly attack on head master हेड मास्टर हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.