Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 5:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारतीय क्रिकेट टीम के सामने एशिया कप की चुनौती, गिल-यशस्वी-सुदर्शन पर नजर
    खेल

    भारतीय क्रिकेट टीम के सामने एशिया कप की चुनौती, गिल-यशस्वी-सुदर्शन पर नजर

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अब स्वदेश लौट आई है। टीम के सामने अब अगली चुनौती एशिया कप 2025 की है, जहां भारत T20 प्रारूप में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा। टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होगा।

    चयनकर्ताओं के सामने 17 सदस्यीय टीम चुनने की चुनौती

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय चयनकर्ता अगस्त के तीसरे सप्ताह तक एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर सकते हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन शीर्ष क्रम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। BCCI सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता सभी विकल्पों पर सावधानी से विचार कर रहे हैं, खासकर IPL 2025 में इन तीनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए।

    IPL में चमके गिल, यशस्वी और सुदर्शन

    IPL 2025 में यशस्वी जायसवाल ने 160 के स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 15 मैचों में 155 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 650 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए गिल के साथ ओपनिंग करने वाले साई सुदर्शन ने 156 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। BCCI सूत्र ने कहा, “पांच हफ्ते के ब्रेक के बाद ये तीनों खिलाड़ी टी20 टीम में जगह पाने के हकदार हैं। एशिया कप में 21 दिनों में अधिकतम छह टी20 मैच होंगे, जो खिलाड़ियों के लिए ज्यादा बोझ नहीं होगा।”

    बुमराह-सिराज की उपलब्धता पर सस्पेंस

    एशिया कप के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की उपलब्धता बड़ा सवाल बनी हुई है। दोनों गेंदबाजों को विभिन्न प्रारूपों के कारण सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया जा रहा है। चयन बैठक से पहले उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा। यूएई की पिचों और 2026 T20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, यशस्वी, गिल और सुदर्शन शीर्ष क्रम के अहम खिलाड़ी हो सकते हैं।

    एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज

    अगर भारत 28 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में पहुंचता है, तो उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए ज्यादा समय नहीं मिलेगा। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगा। ऐसे में चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों के कार्यभार और फिटनेस को ध्यान में रखकर संतुलित रणनीति बनानी होगी।

    Also Read : साहिबगंज में जमीन विवाद ने ली तीन लोगों की जान, आरोपी ने किया सरेंडर

    Asia Cup challenge in front of Indian cricket team focus on Gill-Yashsvi-Sudarshan गिल-यशस्वी-सुदर्शन पर नजर भारतीय क्रिकेट टीम के सामने एशिया कप की चुनौती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में जमीन विवाद ने ली तीन लोगों की जान, आरोपी ने किया सरेंडर
    Next Article बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो फिर बना नंबर वन, जोड़े 2.48 लाख नए ग्राहक

    Related Posts

    खेल

    भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सिराज के पांच विकेट ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

    August 4, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025: दुबई और अबू धाबी में होंगे मुकाबले, भारत-पाकिस्तान इस दिन भिड़ेंगे

    August 3, 2025
    खेल

    WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    August 3, 2025
    Latest Posts

    सरफराज खान ह’त्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2025

    छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने वृद्ध की टांगी से ह’त्या की

    August 6, 2025

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025

    पीएचडी शोध निर्देशन में भारी गड़बड़ी, आदिवासी भाषाओं के साथ हो रहा अन्याय : देवकुमार धान

    August 6, 2025

    राजधानी में धराये तीन गांजा तस्कर, 8 किलो माल जब्त

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.