Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
    देश

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. यह वारंट सियोल वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा जारी किया गया, जिसमें उनके दफ्तर की तलाशी लेने और उन्हें हिरासत में लेने की अनुमति दी गई है. देश की एंटी करप्शन एजेंसी ने यह जानकारी दी.

    इस वारंट का संबंध इस महीने की शुरुआत में लागू किए गए शॉर्ट टर्म मार्शल लॉ से है. एजेंसी के मुताबिक, यह जांच की जा रही है कि राष्ट्रपति द्वारा लागू किया गया यह कानून विद्रोह के समान था या नहीं. दक्षिण कोरियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने तीन दिसंबर को लगाए गए इस मार्शल लॉ को लेकर सोमवार को कोर्ट में वारंट जारी करने का अनुरोध किया था. राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ 14 दिसंबर को नेशनल असेंबली में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया था. इसके बाद राष्ट्रपति के तौर पर उनकी शक्तियां निलंबित कर दी गईं. अब संवैधानिक कोर्ट यह तय करेगी कि उन्हें पद से हटाया जाए या उनकी शक्तियां बहाल की जाएं.

    यून के वकील यून कैप-क्यून ने कोर्ट द्वारा जारी वारंट को अवैध करार दिया है. उन्होंने इस फैसले को चुनौती देने के लिए सियोल वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर की है. वकील ने दलील दी है कि यह वारंट पूरी तरह से कानून के खिलाफ है. यून सुक येओल पहले ही ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम के कई अनुरोधों को नजरअंदाज कर चुके हैं. उन्होंने अपने कार्यालयों की तलाशी प्रक्रिया में भी बाधा डाली. इसके बाद कोर्ट से वारंट जारी करने की मांग की गई. पुलिस और सेना के अधिकारियों की संयुक्त टीम राष्ट्रपति यून के खिलाफ इस मामले की जांच कर रही है.

     

    अवैध वारंट एंटी करप्शन एजेंसी गिरफ्तारी वारंट जांच। ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम तलाशी दक्षिण कोरिया नेशनल असेंबली पुलिस महाभियोग मार्शल लॉ यून कैप-क्यून यून सुक येओल राष्ट्रपति विद्रोह शक्तियां निलंबित संवैधानिक कोर्ट सियोल सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस का ऐलान, दो सुराग और पाओ ईनाम
    Next Article शिक्षक की घिनौनी हरकत: छात्रा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फिर पिलाया जहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.