Johar Live Desk : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज रविवार को खरसावां जिले के दलाईकेला गांव पहुंचे। उन्होंने शनिवार को नाले में डूबकर जान गंवाने वाले चार युवकों के परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और दुख जताया।
कल शनिवार को भारी बारिश के कारण उफनते नाले में सिद्धेश्वर मंडल, हरिबास दास, मनोज साहू और सुनील साहू डूब गए थे, जिनकी मौत हो गई। अर्जुन मुंडा ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा और जरूरी मदद देने का निर्देश दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार रो-रोकर बेहाल हैं।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, बीडीओ प्रधान माझी, जिप सदस्य सावित्री बानरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
Also Read : कुमार विश्वास के परिवार संग स्मृति ईरानी ने मनाई हरियाली तीज
Also Read : कोडरमा में सड़क हादसा, मिनी बस पलटी, चार यात्री घायल
Also Read : खराब सिबिल स्कोर को कैसे सुधारें? जानें पूरा प्रोसेस, बैंक खुद देगा लोन का ऑफर
Also Read : हमारी संस्कृति एक जीवंत धरोहर, इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : सी.पी. सिंह