Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Nov, 2025 ♦ 10:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
    विदेश

    एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती) : हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद पैदा हुई राजनीतिक अस्थिरता के बीच एरियल हेनरी ने मंगलवार को देश में प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

    इस बीच मोइसे की हत्या के मामले में शामिल होने के आरोप में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया.

    मनोनीत प्रधानमंत्री हेनरी ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की. उन्होंने अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाडे जोसफ की जगह ली है. जोसफ ने मोइसे के निजी आवास पर सात जुलाई को हुए हमले के बाद पुलिस एवं सेना के समर्थन से हैती का नेतृत्व संभाला था. हमले में मोइसे की पत्नी भी घायल हो गई थीं.

    हेनरी ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि उनके ऊपर जटिल एवं मुश्किल जिम्मेदारी है और वह वार्ता के जरिए हल खोजने में विश्वास करते हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री हेनरी ने चुनाव होने तक हैती में सर्वसम्मति से अंतरिम सरकार बनाने का वादा किया. उन्होंने सरकार में व्यवस्था, सुरक्षा और विश्वास फिर से स्थापित करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार से लड़ने, कोविड-19 टीका सभी के लिए उपलब्ध कराने, अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने और एक विश्वसनीय एवं पारदर्शी चुनाव प्रणाली बनाने का संकल्प लिया.

    इस बीच, मोइसे की हत्या के मामले में कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन था. गिरफ्तार किए गए लोगों में 18 कोलंबियाई, पांच हैती नागरिक और तीन हैती-अमेरिकी नागरिक हैं.

    पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने मंगलवार को चार और लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की, जिनमें से कम से कम तीन पुलिस अधिकारी हैं.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में युवती की संदिग्ध मौत, मायके वालों का आरोप दहेज का चलते हुई हत्या
    Next Article लातेहार में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म, शिकायत और शिनाख्त के बावजूद मामला दर्ज नहीं

    Related Posts

    विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप नहीं जाएंगे दक्षिण अफ्रीका के G20 शिखर सम्मेलन में, कहा- वहां मेरे देश का नहीं होगा प्रतिनिधित्व

    November 6, 2025
    विदेश

    न्यूयॉर्क में भारतवंशी जोहरान ममदानी बने पहले मुस्लिम मेयर, एंड्रयू कुओमो को हराया

    November 5, 2025
    विदेश

    उत्तरी अफगानिस्तान में भूकंप, ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

    November 3, 2025
    Latest Posts

    विश्व विजेता भारत की छोरियों ने की PM मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री को भेंट की एक खास जर्सी

    November 6, 2025

    डोनाल्ड ट्रंप नहीं जाएंगे दक्षिण अफ्रीका के G20 शिखर सम्मेलन में, कहा- वहां मेरे देश का नहीं होगा प्रतिनिधित्व

    November 6, 2025

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,783 पर और निफ्टी 25,664 के पार

    November 6, 2025

    बिहार चुनाव : 121 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान… जानें कौन सबसे आगे

    November 6, 2025

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चौथा टी-20 मुकाबला, करारा ओवल में पहली बार उतरेगी टीम इंडिया

    November 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.