Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के बिग बाजार के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगे ठेले, खोमचे और दुकानों को हटाया गया।
अभियान के दौरान सरायढेला थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात रहे, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और यातायात बाधित नहीं हुआ।
नगर निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलने वाली कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण से पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को परेशानी होती है। इसलिए इसे चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटने से सड़क चौड़ी होगी, जाम की समस्या कम होगी और शहर साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अतिक्रमण न करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।
Also Read : ISRO का स्पेसपोर्ट विस्तार: श्रीहरिकोटा में नया लॉन्च पैड चार साल में होगा तैयार
Also Read : विद्युत कर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं, दोषियों की तुरंत हो गिरफ्तारी : अजय राय
Also Read : ललमटिया के ईसीएल परियोजना में गो’लीबारी करनेवाले दो गिरफ्तार, हथियार जब्त


