Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Oct, 2025 ♦ 10:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डॉ. इरफान अंसारी का भावुक पत्र, “सीपी सिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला”
    झारखंड

    डॉ. इरफान अंसारी का भावुक पत्र, “सीपी सिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला”

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डॉ. इरफान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और रांची विधायक सीपी सिंह को एक भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सीपी सिंह के प्रति अपने सम्मान और स्नेह को व्यक्त करते हुए भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    डॉ. अंसारी ने लिखा कि वो सीपी सिंह को वर्षों से जानते हैं और उन्हें हमेशा पिता तुल्य मार्गदर्शक माना है। उन्होंने यह भी कहा कि सीपी सिंह ने उनके राजनीतिक जीवन में हमेशा सहयोग और दिशा दी है।

    लेकिन पत्र में डॉ. अंसारी ने दुख जताया कि भाजपा जैसे बड़े दल में भी आज सीपी सिंह को वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, “आपको नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए था  लेकिन नहीं बनाया। आपको प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहिए था लेकिन वह मौका भी नहीं मिला।”

    डॉ. अंसारी ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ विचारधारा का फर्क या जाति विशेष में होना ही कारण बन गया कि एक वरिष्ठ नेता की लगातार उपेक्षा की जा रही है? उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब स्वर्ण समाज को हाशिए पर डाल रही है।

    अपने पत्र के अंत में डॉ. अंसारी ने लिखा, “हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन रिश्ता तो वही है – बेटे का। एक बेटा चुप नहीं रह सकता जब उसके पिता समान नेता का अपमान हो रहा हो।”

    उन्होंने सीपी सिंह से कहा कि अगर किसी दल में सम्मान नहीं मिल रहा, तो वहां रुकने का कोई अर्थ नहीं। यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि राजनीति का भी अपमान है।

    आदरणीय रांची विधायक श्री C.P. सिंह जी के नाम कुछ भावनात्मक पत्र….

    सीपी बाबू,

    मैं आपको वर्षों से जानता हूँ – पार्टी कोई भी रही हो, मैंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है और आपने भी मुझे अपने बेटे जैसा स्नेह और मार्गदर्शन दिया है।
    राजनीति के सफर में आपने मुझे न सिर्फ़ रास्ता दिखाया,… pic.twitter.com/QXTO8rJvUn

    — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) October 4, 2025

     

    कांग्रेस झारखंड झारखंड भाजपा झारखंड राजनीति डॉ इरफान अंसारी दलित बनाम स्वर्ण नेता प्रतिपक्ष भाजपा भाजपा विवाद भावनात्मक पत्र रांची विधायक राजनीति राजनीतिक पत्र राजनीतिक संदेश राजनीतिक सम्मान वरिष्ठ नेता विचारधारा सीपी सिंह स्वर्ण समाज स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 05 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में आज भारी बारिश, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना मेट्रो का सपना होगा साकार, कल सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

    October 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार की बैठक आज

    October 5, 2025
    झारखंड

    झारखंड में आज भारी बारिश, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    October 5, 2025
    Latest Posts

    बिहार में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : 379 खेल प्रशिक्षक पदों पर भर्ती

    October 5, 2025

    पटना मेट्रो का सपना होगा साकार, कल सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

    October 5, 2025

    बिहार में अपराधियों के लिए नया नियम : जेल की जगह सामुदायिक सेवा

    October 5, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार की बैठक आज

    October 5, 2025

    जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, अबतक कोई बड़ा नुकसान नहीं

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.