Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 1:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारत से होने वाले निर्यात पर अमेरिका का 50% टैरिफ आज से लागू
    देश

    भारत से होने वाले निर्यात पर अमेरिका का 50% टैरिफ आज से लागू

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अमेरिका ने भारत से होने वाले चुनिंदा निर्यात पर 50 फीसदी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का फैसला किया है। यह नया टैरिफ बुधवार से प्रभावी होगा। इसमें से 25 फीसदी टैरिफ पहले ही 7 अगस्त से लागू किया जा चुका है, जबकि बाकी 25 फीसदी अब जोड़ा जाएगा। यह टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर लगाया गया है।

    अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की ओर से जारी मसौदा आदेश में साफ कहा गया है कि यह टैरिफ विशेष रूप से भारत के लिए लागू किया गया है। इसमें चीन का कोई जिक्र नहीं है, जो रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।

    किन वस्तुओं पर होगा असर?

    यह टैरिफ भारत के करीब 48 अरब डॉलर के निर्यात को प्रभावित करेगा। जिन उत्पादों पर असर पड़ने की आशंका है, उनमें शामिल हैं :

    • कपड़ा और परिधान
    • रत्न और आभूषण
    • झींगा (सी फूड)
    • चमड़ा और जूते
    • पशु उत्पाद
    • रसायन
    • विद्युत और यांत्रिक मशीनरी

    किन वस्तुओं को छूट?

    कुछ उत्पादों को इस टैरिफ से छूट दी गई है, जैसे :

    • फार्मास्यूटिकल्स (दवाएं)
    • ऊर्जा उत्पाद
    • इलेक्ट्रॉनिक सामान

    टैरिफ से छूट किन्हें?

    वे उत्पाद जो 27 अगस्त की रात 12:01 बजे से पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं और जिनकी उपभोग की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, उन्हें 50 फीसदी टैरिफ से छूट दी जाएगी। इसके अलावा जो उत्पाद 17 सितंबर की रात 12:01 बजे से पहले उपभोग के लिए गोदाम से बाहर निकाल लिए जाएंगे, उन्हें भी छूट मिलेगी।

    भारत की प्रतिक्रिया

    भारत ने इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के दबाव के तहत उठाया गया है।

    अन्य देशों की स्थिति

    भारत के अलावा केवल ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया गया है। भारत को अब अमेरिका के प्रतिस्पर्धी देशों से चुनौती मिलेगी, जहां आयात शुल्क कम है। जैसे :

    • म्यांमार (40%)
    • थाईलैंड, कंबोडिया (36%)
    • बांग्लादेश (35%)
    • इंडोनेशिया (32%)
    • चीन, श्रीलंका (30%)
    • मलेशिया (25%)
    • वियतनाम, फिलीपींस (20%)

    इन देशों के उत्पाद अमेरिका में भारतीय उत्पादों से सस्ते पड़ सकते हैं।

    नौकरियों पर खतरा

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ से भारत में रत्न-आभूषण, कपड़ा, चमड़ा, रसायन और मशीनरी क्षेत्रों में उत्पादन घट सकता है। इससे इन क्षेत्रों में नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है।

    भारत के पास क्या विकल्प हैं?

    • भारत को यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे नए बाजारों में निर्यात बढ़ाना होगा ताकि अमेरिका पर निर्भरता कम हो।
    • यदि अमेरिका के साथ सहमति नहीं बनती है, तो भारत भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा सकता है।

    अमेरिका का दोहरा रवैया?

    विशेषज्ञों और व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका खुद रूस से कारोबार करने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारत को टारगेट कर रहा है। खबर है कि अमेरिका एक्सॉन मोबिल कंपनी को रूस में फिर से तेल उत्पादन की अनुमति देना चाहता है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (GTRI) का कहना है कि ट्रंप के इस फैसले से भारत के करीब 66% निर्यात पर असर पड़ेगा।

    Also Read : वैष्णो देवी धाम के पास लैंडस्लाइड, 30 लोगों की मौ’त, यात्रा स्थगित

    America will impose 50% tariff on exports from India from today अमेरिका ने भारत से होने वाले निर्यात पर 50% टैरिफ आज से लागू होगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मॉनसून सक्रिय, राजधानी समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
    Next Article पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई से आई लालबाग के राजा की प्रतिमा

    Related Posts

    देश

    दिल्ली में तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर रोक, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की शुरुआत, किसानों से करेंगे संवाद

    October 11, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.