Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NTPC के DGM कुमार गौरव की हत्याकांड की जिम्मेदारी ली अमन साहू गैंग ने, जारी किया प्रेस रिलीज
    जोहार ब्रेकिंग

    NTPC के DGM कुमार गौरव की हत्याकांड की जिम्मेदारी ली अमन साहू गैंग ने, जारी किया प्रेस रिलीज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आतंक की गाथा लिखने वाला कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके गैंग की कमान उसके खासमखास मयंक सिंह और राहुल सिंह ने संभाल ली। गुजरे 11 मार्च को अमन साहू का पलामू में एनकाउंटर के बाद से उसका गैंग अंडरग्राउंड हो गया था। वहीं, बुधवार यानी 14 मई की रात उसके गैंग के नाम से एक-एक कर दो प्रेस रिलीज जारी किया गया है। अब यह प्रेस रिलीज खूब वायरल हो रहा। यह प्रेस रिलीज ‘आजाद सिरकार’ (Azad Sirkaar) उर्फ कमांडर के नाम के फेसबुक वाल पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को कुख्यात राहुल सिंह और अमन साहू को टैग किया गया है। पहले पोस्ट में तमाम ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों, जमीन कारोबारियों और पशु तस्करों को धमकी दी गयी है। कहा गया है कि जिन किसी भी व्यापारी को आजाद सिरकार उर्फ कमांडर, राहुल सिंह उर्फ चीफ या फिर अमन साहू गैंग के नाम से फोन कॉल या मैसेज जाता है, तो तुरंत रिप्लाई करें। नहीं को उन लोगों को बॉस फॉरएवर अमन साहू के पास फ्री-फोकट में भेजने का जुगाड़ कर देंगे।

    वहीं, दूसरे पोस्ट के जरिये आजाद सिरकार ने कई हत्याकांड और फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में जरिये अमन साहू गैंग ने बीते आठ मार्च को बड़कागांव में हुए NTPC DGM कुमार गौरव हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। 11 अप्रैल को पलामू के पंडवा थाना क्षेत्र के में अमानत नदी पुल के पास शुक्रवार शाम गोलीबारी घटना की जिम्मेदारी भी ली है। इसके अलावा बीते 20 अप्रैल को शिवालय कंस्ट्रक्शन के हूर साइट में गोलीबारी और 9 मई को लातेहार के PRA इंडिया लिमिटेड द्वारा बन रहे NH-39 फोरलेन निर्माण साइट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इसके आगे लिखा है कि तुम बिना मेहनत किए मानोगे तो बेहतर है, वर्ना मेहनत करने के बाद तुम तो नहीं रहोगे जिन्दा, पर तुम्हारे पीछे वाले भी दर्द और तुम्हारे मौत से थर्रा जाएंगे… इसीलिए समझदारी से काम लेना, किसी के बहकावे में आकर नहीं। हालांकि, वारल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। दोनों प्रेस रिलीज में क्या लिखा है… देखें

    Also Read : IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    Aman Sahu gang took responsibility of the murder of NTPC's DGM Kumar Gaurav issued a press release NTPC के DGM कुमार गौरव की हत्याकांड की जिम्मेदारी ली अमन साहू गैंग ने अमन साहू जारी किया प्रेस रिलीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…
    Next Article 15 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.