Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NTPC के DGM की हत्या में अमन साहू गैंग का कोई हाथ नहीं : मयंक सिंह गैंग
    जोहार ब्रेकिंग

    NTPC के DGM की हत्या में अमन साहू गैंग का कोई हाथ नहीं : मयंक सिंह गैंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मयंक सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हजारीबाग के NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव की हत्या में अमन साहू गैंग का कोई हाथ नहीं है। इसको लेकर गैंगस्टर अमन साहू के खासमखास मोस्ट वांडेट कुख्यात मयंक सिंह ने प्रेस रिलीज जारी किया है। यह प्रेस रिलीज मयंक सिंह के नाम के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है… “कुछ समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से जानकारी हो रही है कि एनटीपीसी अधिकारी कुमार गौरव की हत्या से हमारे गैंग का नाम जोड़ा जा रहा है! गैंग का इस हत्याकांड से कोई सरोकार नहीं है! गैंग के द्वारा किसी भी की गयी कार्यवाई की जिम्मेवारी ली जाती है! समाचार पत्रों से ही ज्ञात हुआ है कि पुलिस का दावा है कि गैंग के द्वारा अपने लोगों को पेटी में कार्य दिलाने के लिए ट्रांसपोर्टर और अन्य कोयला व्यापारियों को दबाव बनाया जा रहा है! गैंग ऐसे किसी कार्य का समर्थन नहीं करती है, गैंग को भी अपने स्तर से जानकारी हुई है कि कुछ पूर्व उग्रवादी, अपराधी और नेता किस्म के लोग भाई अमन साहू के नाम का ईस्तेमाल कर कोल व्यापरियों, ट्रांसपोर्टरो के बीच अमन साहू के करीबी होने का दावा करते हैं और काम हासिल करने के लिए दबाव बनाते है! ऐसा नहीं है कि पुलिस को ऐसे तत्वो की जानकारी नहीं है! पुलिस अपने स्तर से कार्यवाई करे! भाई अमन साहू का अब गैंग के कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं है और उनके नाम का ईस्तेमाल करने वालों से गैंग खुद निपटेगा!… मयंक सिंह गैंग, राहुल सिंह गैंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग।” हालांकि, इस वायरल पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

    यहां याद दिला दें कि बीते दिन हजारीबाग में NTPC के DGM रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। दिन के करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार कुछ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद इलाके में तहलका मच गया था। फैली खबर के बाद मौके पर SP अरविंद सिंह भी पहुंचे थे। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

    Also Read : “24 घंटे में बंद करें लोडिंग का काम, नहीं तो खोपड़ी खोल दी जाएगी”, कुख्यात मयंक सिंह ने किसे दी धमकी… जानें

    Aman Sahu gang has no role in the murder of NTPC's DGM: Mayank Singh gang NTPC के DGM की हत्या में अमन साहू गैंग का कोई हाथ नहीं : मयंक सिंह गैंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचलती ट्रेन से गिरी महिला, RPF जवान ने सुपर हीरो की तरह बचाई जान… देखें VIDEO
    Next Article बिहार के खगड़िया जिले में इस दिन आयोजित होगा रोजगार मेला

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.