Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अमन साहु गैंग ने 1 करोड़ की रंगदारी की बात से किया इंकार, सोशल मीडिया के जरिये दी सूचना
    क्राइम

    अमन साहु गैंग ने 1 करोड़ की रंगदारी की बात से किया इंकार, सोशल मीडिया के जरिये दी सूचना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2024Updated:February 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी के कारोबारी मेसर्स गुप्ता ट्रेडिंग के संचालक प्रज्ज्वल गुप्ता से कुख्यात अमन साहु गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने मामले में एक नया मोड़ आया है. अमन साहु गैंग ने रंगदारी की बात से इनकार किया है. यह बातें सोशल मीडिया पर लिख कर सूचना दी. इसके अलावा लिखा है कि गुप्ता ट्रेडिंग से किसी प्रकार की रंगदारी की मांग हमारे गैंग या हमसे जुड़े किसी व्यक्ति ने नहीं की है. कोई छूटभैया अपराधी या सामाजिक तत्व द्वारा बॉस के नाम पर रंगदारी मांग किया होगा. गुप्ता परिवार को किसी से डरने की जरूरत नहीं है. भय मुक्त होकर अपना कारोबार करें. हमारा गैंग कोयला व्यापारी, जमीन कारोबारी, कोल ट्रांसपोर्टर, रेलवे कंस्ट्रक्शन, ठेकेदार, बालू माफिया, इंडस्ट्रीज संचालक से ही रंगदारी के डिमांड करता है. इसके अतिरिक्त किसी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े किसी कारोबारी से रंगदारी के डिमांड गैंग नहीं करता है.

    क्या है मामला

    मेसर्स गुप्ता ट्रेडिंग के संचालक प्रज्जवल गुप्ता से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी मांगने का आरोप गैंगस्टर अमन साहु पर लगा है. इस संबंध में प्रज्जवल ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रज्जवल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपर बाजार महावीर चौक के रहने वाले हैं. उनका प्रतिष्ठान अपर बाजार बुचड़ गली में है. शनिवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और एक करोड़ की रंगदारी मांगी. गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम उन्हें नहीं दी गई तो उसे और उसके परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा. फोनकर्ता ने खुद को अमन साहु बताते हुए परिचय दिया. प्रज्जवल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि फोनकर्ता से इससे पहले उन्हें कभी बात नहीं हुई थी. धमकी मिलने के बाद वह और उनका परिवार डरा-सहमा हुआ है.

    Extortion jharkhand johar live news ranchi social media Yaman Sahu जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड यमन साहू रंगदारी रांची सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 से बदल सकता है मौसम, 23 को छाएंगे बादल, हो सकती है बारिश
    Next Article किसान आंदोलन : केंद्र ने 5 साल की योजना का दिया प्रस्ताव, किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.