Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»आशिक के साथ मिलकर पहले मां का गला काटा, फिर जो किया…
    क्राइम

    आशिक के साथ मिलकर पहले मां का गला काटा, फिर जो किया…

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आशिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lucknow : लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शनिवार देर रात की है, जब चिनहट के सेमरा गांव में रहने वाली 40 वर्षीय उषा सिंह को उनके ही घर में मौत के घाट उतार दिया गया. उषा सिंह ऑडिट भवन में हाउसकीपर का काम करती थीं. पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात को उनकी बेटी लकी और उसके आशिक शाहिद ने अंजाम दिया. उन्होंने पहले कपड़े से उषा का गला घोंटा, फिर टूटे हुए कांच से उनका गला रेत दिया.

    इस खौफनाक हत्या को छिपाने के लिए लकी और शाहिद ने पूरी योजना बनाई थी. उन्होंने शव के कपड़े उतार दिए ताकि यह लगे कि किसी ने रेप और लूट की कोशिश की है.

    गुमराह करने के लिए खुद ही मचाया शोर

    लकी ने आसपास के लोगों और परिवार वालों को गुमराह करने के लिए खुद ही शोर मचाया और कहा कि किसी अनजान ने उसकी मां की हत्या कर दी है. लेकिन पुलिस को लकी की कहानी में शुरू से ही कई गड़बड़ियां नजर आईं. जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस की जांच में सामने आया कि लकी और शाहिद के रिश्ते को उषा सिंह कभी पसंद नहीं करती थीं.

    दरअसल, लकी साल 2024 में शाहिद के साथ भाग गई थी. उस वक्त उषा ने शाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते शाहिद को जेल भी जाना पड़ा था.

     बेटी ही बनी मां के मौत की वजह

    लकी की मां को लगता था कि शाहिद उसका भविष्य खराब कर देगा, इसलिए वह लगातार इस रिश्ते का विरोध करती थीं. जेल से छूटने के बाद शाहिद ने दोबारा लकी से संपर्क किया और दोनों ने मिलकर उषा को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पड़ोसियों ने बताया कि मां-बेटी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. उषा अपनी बेटी को अक्सर काम पर भी साथ ले जाती थीं, क्योंकि उन्हें उसकी हरकतों पर भरोसा नहीं था. लेकिन शायद उषा को यह अंदेशा नहीं था कि उनकी अपनी बेटी ही उनकी मौत की वजह बन जाएगी.

    आरोपी बेटी गिरफ्तार

    फिलहाल पुलिस ने लकी को गिरफ्तार कर लिया है और शाहिद की तलाश जारी है. वह वारदात के बाद से फरार है. पुलिस की टीमें लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही हैं. परिवार और पड़ोसी अभी भी इस घटना से सदमे में हैं. एक मां जिसने बेटी को हर मुसीबत से बचाने की कोशिश की, वही बेटी उसके लिए काल बन गई.

    Also Read : JSCA को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, दोपहर 2 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

    Brutal murder Chinhat Murder Case Chinhat News Crime with Broken Glass Daughter Kills Mother Family Murder Case Housekeeper Murder Indian Crime News Love Affair Crime Lucknow Crime Lucknow Shocking Incident Mother Daughter Crime Murder Over Love Affair police investigation Semra Village Shahid and Lucky Usha Singh Murder Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश समाचार उषा सिंह मर्डर कांच से हत्या चिनहट न्यूज चिनहट मर्डर केस पारिवारिक हत्या मामला पुलिस जांच प्रेम प्रसंग में हत्या प्रेम संबंध में हत्या बेटी ने मां की हत्या बेरहम हत्या भारत में अपराध समाचार मां-बेटी अपराध लखनऊ क्राइम लखनऊ चौंकाने वाली घटना शाहिद और लकी सेमरा गांव हाउसकीपर की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमायावती ने फिर जताया भतीजे पर भरोसा
    Next Article अजय नाथ शाहदेव के सिर JSCA अध्यक्ष का ताज, जानें उनके बारे में

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.