Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अल्लू अर्जुन मृतका के परिजनों को देंगे 25 लाख, पुष्पा-2 स्क्रीनिंग पर भगदड़ में गई थी जान, सुनें वीडियो में क्या कहा
    जोहार ब्रेकिंग

    अल्लू अर्जुन मृतका के परिजनों को देंगे 25 लाख, पुष्पा-2 स्क्रीनिंग पर भगदड़ में गई थी जान, सुनें वीडियो में क्या कहा

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2024Updated:December 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Actor Allu Arjun : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने महिला एम रेवती की मौत पर गहरा दुख जताया है. साथ ही उन्होंने मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है. बता दें कि बीते दिन हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी और उसमें एम रेवती नामक एक महिला की मौत हो गई थी.

    एक्स पर पोस्ट शेयर कर जताया दुख

    एक्टर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस घटना का जिक्र करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने लिखा, “संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं. इस कठिन समय में मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा. शोक मनाने के लिए उनकी आवश्यकता का सम्मान करते हुए, मैं इस कठिन सफर से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ.”

    वीडियो में क्या कहा

    वीडियो में  अल्लू अर्जुन ने अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार को आश्वासन दिया कि वह ‘उनके लिए हमेशा मौजूद रहेंगे’. अभिनेता ने यह भी साझा किया कि वह परिवार को ‘सद्भावना के तौर पर’ 25 लाख रुपये दान कर रहे हैं और उनके चिकित्सा खर्च का वहन करेंगे. अंत में उन्होंने सिनेमा देखने वालों से अनुरोध किया कि वे थिएटर जाते समय सावधानी बरतें.

    मृतका के बेटे की भी हालत गंभीर, चल रहा इलाज

    बता दें कि 39 वर्षीय एम रेवती अपने पति भास्कर, सात साल की बेटी और 9 साल के बेटे श्रीतेज के साथ पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग पर गई थीं. श्रीतेज की हालत गंभीर है और उनका सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस संबंध में पुलिस ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया.

    https://x.com/alluarjun/status/1865063351451292062

    Also Read: विवाह पंचमी झांकी पर पथराव, खूब चले ईंट-पत्थर, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

    'Pushpa 2: The Rule' 'पुष्पा 2 : द रूल' 25 lakhs to the family of the deceased Actor Allu Arjun death of woman M Revathi Financial Assistance Hyderabad Sandhya Theatre South Superstar Allu Arjun Stampede आर्थिक सहायता भगदड़ महिला एम रेवती की मौत मृतका के परिजनों को 25 लाख संध्या थिएटर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविवाह पंचमी झांकी पर पथराव, खूब चले ईंट-पत्थर, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
    Next Article झारखंड के इस शहर में अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, पुलिस का फुलप्रूफ प्लान तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.