Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनसभा से आलमगीर ने बीजेपी पर निशाना साधा, बोले बीजेपी की 10 साल की सरकार ने हमें क्या दिया
    झारखंड

    जनसभा से आलमगीर ने बीजेपी पर निशाना साधा, बोले बीजेपी की 10 साल की सरकार ने हमें क्या दिया

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2024Updated:May 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हर 5 साल में आपका चुनाव होगा. ये इस बार का चुनाव ऐसा है जिसमें आपको लोकतंत्र को बचाना है. इसलिए वोट अपने संविधान को बचाने के लिए करे. बीजेपी की सरकार ने आरक्षण को घटा दिया. ये जुमलेबाजों की सरकार है.

    इसलिए घरों से निकले और वोट कर इनलोगो को जवाब दे. मतदान का अधिकार हमें संविधान ने दिया है. अगर कोई सरकार रोजगार, खाना, विकास के अलावा अन्य सुविधाएं नहीं देती हैं तो उसे बदलने का अधिकार जनता को है. 2014 से 2024 तक किसकी सरकार है. इस सरकार ने हमें क्या दिया है. उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने, युवा को हर साल 2 करोड़ रोजगार के मुद्दे पर घेरा.

    खतरनाक दौर से गुजर रहा देश: राजेश ठाकुर

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है. इसके बचाने की लड़ाई इस लोकसभा चुनाव के माध्यम से लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए हमने नारा दिया है कि लड़ेगा झारखंड, जुड़ेगा भारत और जीतेगा इंडिया. उन्होंने कहा कि देश में स्थिति ये हो गई है कि हिंदू मुसलमान को शक की निगाह से देखता है. मुसलमान आदिवासी को, आदिवासी ईसाई को, ईसाई पिछड़ों को. जिससे समझा जा सकता है कि देश किस खतरनाक दौर से गुजर रहा है. पीएम हठ धर्मी है. बीजेपी वालों से जब नाम पिता का पूछेंगे तो ये लोग नाम फूफा का बताएंगे. फूफा का पूछेंगे तो मामा का बताएंगे. ये लोग मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते. यशस्विनी सहाय के माध्यम से राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे. आज तो नामांकन हुआ है. 4 जून को जीत का डंका बजेगा.

    कई राज्यों में जनता ने बीजेपी को नकार दिया

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि 2 चरणों का मतदान हो चुका है. आने वाले दिनों में 5 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. अभी तक जो चुनाव हुए है 184 में से 125 सीटें इंडिया गठबंधन को आ रही है. केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बीजेपी का जनता ने सफाया कर दिया. उन्होंने जनता से झारखंड में सभी 14 सीटों पर वोट कर जिताने की अपील की. वहीं पूर्व मंत्री और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि रांची और आसपास के गांव से आये लोग, यह जानें कि देश के हालात क्या हैं? पंडित नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह तक जितने भी प्रधानमंत्री बने वह प्रधानमंत्री मोदी जैसे नहीं थे. विगत 10 वर्षों से जो पीएम हैं, वे झूठ और जुमला बोलने वाले प्रधानमंत्री हैं. कोरोना काल में जब झारखंड सरकार अपने मजदूरों को हवाई जहाज से वापस ला रही थी. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन सर्टिफिकेट पर यमराज की तरह अपनी तस्वीर लगवा रहे थे और लोगों से थाली बजवा रहे थे. कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि जल, जंगल, जमीन बचाने की लड़ाई लड़नी है.

    आलमगीर कांग्रेस जनसभा बीजेपी सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनकली पेय पदार्थ बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार
    Next Article BREAKING : स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को रौंदा, दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.