Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 5:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संघर्ष करने वाली पार्टी है आजसू: सुदेश महतो
    झारखंड

    संघर्ष करने वाली पार्टी है आजसू: सुदेश महतो

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आजसू पार्टी का तीन दिवसीय महाधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो गया. महाधिवेशन की शुरूआत मुख्य मंच पर रखे नगाड़ा बजाकर की गयी. इससे पूर्व महाधिवेशन स्थल पर लगे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर व पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

    महाधिवेश के पहले दिन पार्टी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा और इसी उद्घाटन सत्र के दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दिया जाएगा. महाधिवेश को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड राज्य के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है. जब राज्य का गठन हुआ था, तब राज्य के लोगों में उत्साह थी, सभी लोग अपने सपने को उदय होते हुए देख रहे थे. किंतु अब लोगों के सपनों में पानी फिर सा गया है. मुझे इस राज्य के नवनिर्माण के लिए एक सीमित प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था, लेकिन ऊर्जा की कोई सीमा नहीं थी. मैंने अपने दायित्वों को पूरा किया है.

    उन्होंने कहा कि इस राज्य में राजनीतिक सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था की ग्राफ बढ़नी चाहिए. यहां के लोगो ने जल, जंगल व जमीन के लिए काफी संघर्ष किया है. आजसू पार्टी अपने संघर्ष से इस प्रदेश के विकास का ग्राफ बढ़ाने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि इस महाधिवेशन के जरिये नयी पीढ़ियों को भी जोड़ने की योजना है. राज्य से संबंधित तमाम मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा. सारे प्रतिनिधियों की राय ली जायेगी. मौके पर पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी,गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, झारखंड आंदोलनकारी संजय बसु मलिक, शिव पूजन मेहता, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, रोशन लाल चौधरी, रवि शंकर मौर्य, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

    आजसू जोहार लाइव महाधिवेशन लंबोदर महतो सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला के सचिन और पूजा नेशनल बैडमिंटन टीम में
    Next Article 35 लाख लूटने वाले 5 गिरफ्तार, 20 लाख नकद व 15 बाइक बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    झारखंड

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.