Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आजसू ने खोला मोर्चा, राज्य में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ 6 को हल्ला बोल
    झारखंड

    आजसू ने खोला मोर्चा, राज्य में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ 6 को हल्ला बोल

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ : आजसू पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं विभिन्न जनहित के मांगों को लेकर 6 जुलाई को पार्टी के द्वारा अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में हल्ला बोल कार्यक्रम किया जाएगा. राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है, जनहित की योजनाएं धरातल पर नहीं हैं. राज्य में जमीन दाखिल-खारिज हेतु लाखों आवेदन लंबित हैं. अबुआ आवास योजना में पारदर्शिता नहीं है. मनरेगा का भुगतान नहीं हो रहा, छात्र-छात्राओं को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा. किसानों को खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर नहीं हुई है.

    जिला सहित पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है. सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति नगण्य रहती है. जिससे दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों का काम समय पर नहीं हो पा रहा. सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारियों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है. पेंशनधारियों का पेंशन निर्बाध रूप से भुगतान नहीं किया जा रहा. राशन कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. ऐसे ही सैंकड़ों जनहित के मुद्दे पर राज्य सरकार गंभीर नहीं है. जिसके आलोक में पार्टी के द्वारा राज्य स्तरीय हल्ला बोल कार्यक्रम किया जा रहा है.

    इस क्रम में आज 06 जुलाई को रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में भी पार्टी के द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान लिखित मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा जायेगा. उक्त कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे. विधि व्यवस्था ध्वस्त है और युवा रोजगार हेतु पलायन को मजबूर हैं. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, अरविंद महतो,नीतीश निराला मनोज कुमार महतो, कुंदन कुशवाहा, अंकित अग्रवाल,अरुण दांगी, लालू कुमार महतो,संजय सिंघानिया,नीतीश दांगी, अजय आस्था, संजीत पटेल,मनीष पटेल, कुलदीप महतो मौजूद थे.

    अव्यवस्था आजसू खिलाफ भ्रष्टाचार मोर्चा राज्य हल्ला बोल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ सरफराज अहमद राज्यसभा में झामुमो संसदीय दल के नेता नियुक्त
    Next Article जल्द ही किन्नरों का बनेगा आईकार्ड, सरकारी योजना का मिलेगा लाभ: न्यायाधीश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.