Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»2024 तक वायु प्रदूषण 30 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य
    देश

    2024 तक वायु प्रदूषण 30 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । भारत ने आज कहा कि उसने देश में आबोहवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए ठोस उपाय किये हैं और 2017 से 2024 के बीच हवा में प्रदूषणकारी कणों का अनुपात 20 से 30 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा गया है।

    वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गुरुवार को ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों के 6वें सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। सम्मेलन में ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूस ने की।

    सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री जावडेकर ने कहा कि भारत ब्रिक्स को बहुत महत्व देता है। इस मंच के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने अपने श्रेष्ठ अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है।

    उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के करार के अंतर्गत विभिन्न कदमों के तुरंत क्रियान्वयन करने की जरूरत है। उन्होेंने वायु प्रदूषण कम करने, सतत शहरी प्रबंधन, समुद्री कचरे के निस्तारण और नदियाें की सफाई के बारे में भारत के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत मानता है कि भागीदारी, समान किन्तु भिन्न जिम्मेदारियों, वित्त एवं तकनीक संबंधी साझीदारियों से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी मिल सकती है। भारत पेरिस समझौतें एवं अपनी जलवायु संबंधी प्रतिबद्धताओं पर कायम है।

    भारत में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयासों की चर्चा करते हुए श्री जावडेकर ने कहा कि वर्ष 2015 में भारत ने दस शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी प्रणाली शुरू की थी। आज यह 122 शहरों में मुहैया करायी गयी है। उन्होंने बताया कि भारत में 2019 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू किया है जिसके अंतर्गत 2017 की तुलना में वर्ष 2024 तक वायु में प्रदूषण कारी कणों का अनुपात 20 से 30 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य तय किया गया है।

    सम्मेलन में सभी ब्रिक्स देशों द्वारा 2020 के पश्चात जैवविविधता फ्रेमवर्क के रूप में काम किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सम्मेलन के बाद ब्रिक्स कार्य समूह की भी बैठक हुई।

    भारत वर्ष 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। श्री जावड़ेकर ने सभी ब्रिक्स देशों को अगले साल भारत में पर्यावरण संबंधी बैठकों के लिए आमंत्रित किया। सम्मेलन में ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों ने एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयौन शोषण मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को मिली जमानत
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला : बाबा बैद्यनाथधाम व बासुकिनाथ मंदिर को खोलने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.