Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन
    झारखंड

    कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में एक बार फिर हादसा हुआ है. इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई है. प्लांट के अंदर बॉयलर में ग्रीसिंग का काम कर रहे फीटर कलेंदर सिंह काम के दौरान 20 फीट ऊपर से गिर गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई. हादसा सोमवार देर रात की है. कहा जा रहा है कि फीटर कलेंदर सिंह बॉयलर में काम कर रहे थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह 20 फीट नीचे गिर गए. जिसके बाद मजदूरों ने उन्हें उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान मजदूर की मौत हो गई.

    मजदूर कलेंदर सिंह की मौत के बाद प्लांट के मजदूरों ने प्लांट का गेट जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की. इसके अलावा पीड़ित परिवार से किसी एक को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर मजदूरों ने प्लांट प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

    इस मौके पर मजदूर नेता विजय पासवान ने बताया कि कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है. मजदूर भगवान भरोसे जान हथेली पर लेकर काम करते हैं और जब हादसा हो जाता है तो मुआवजे के नाम पर भी प्लांट प्रबंधक आनाकानी करती है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को कम से कम 15 लाख रुपया मुआवजा और उसके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दिए जाने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा. फीटर कलेंदर सिंह रामगढ़ के पतरातू के रहने वाले थे. उनके साथ काम कर रहे उनके सहयोगी छोटू महतो ने बताया कि हादसे के वक्त बॉयलर के अंदर उनके अलावा कलेंदर सिंह ही काम कर रहें थे.

    कुछ दिन पहले ही कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में चिमनी में लगे लिफ्ट की तार टूटने से चार लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा चिमनी के ऊपर फंसे तकरीबन 20 मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर नीचे लाया गया था. कोडरमा थर्मल पावर प्लांट परिसर में चिमनी का निर्माण किया जा रहा था. तकरीबन 80 मीटर ऊंचाई तक चिमनी का निर्माण किया जा चुका था. इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट की तार टूट गई और उसपर सवार 4 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई वे सभी चिमनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने ऊपर गए थे. लिफ्ट की तार टूटने के बाद अस्थाई रूप से चिमनी के बाहर हार्डनेस तार का सहारा लेकर मजदूरों को नीचे लाया गया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झटका, जमानत याचिका खारिज
    Next Article सड़क से सोशल मीडिया पर पहुंचा JPSC का आंदोलन, बुधवार को सीएम आवास घेराव की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.