Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नगर प्रशासक से मिलने के बाद बोले सांसद संजय सेठ, निगम तय करें अपनी जिम्मेवारी
    झारखंड

    नगर प्रशासक से मिलने के बाद बोले सांसद संजय सेठ, निगम तय करें अपनी जिम्मेवारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सांसद संजय सेठ ने आज रांची नगर प्रशासक अमित कुमार से शहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत की. जिसमें शहर में बढ़ रहे डेंगू, चिकनगुनिया और शहर की स्वच्छता, साफ सफाई का मुद्दा अहम रहा. सांसद ने नगर प्रशासक को बिंदुवार रांची शहर की समस्याओं से अवगत कराया और उसके तत्काल समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि घरों से लार्वा मिलने पर घरों के मालिक से जुर्माना लेने की बजाय पहले अपनी व्यवस्था को सुनिश्चित और दुरुस्त करने को कहा. साथ ही यह भी कहा कि यदि नगर निगम अपनी व्यवस्था दुरुस्त कर ले तो ऐसी नौबत ही नहीं आएगी. शहर की साफ सफाई और फॉगिंग ऐसी चीज हैं, जिसपर अमल करें तो काफी हद तक डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप को रोका जा सकता है. इस मुद्दे पर नगर प्रशासक ने संसद से कहा कि शहर में फॉगिंग और साफ सफाई का कार्य चल रहा है. इसमें युद्ध स्तर पर तेजी लाई जा रही है.

     शहर में कचरा डंप पर रोक लगे

    वहीं सांसद ने बड़ा तालाब के समीप अवधूत आश्रम सहित शहर के कई क्षेत्रों में कचरा डंप करने पर रोक लगाने और जमा कचरा को हटाने का निर्देश दिया. साथ ही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का बेहतर रख रखाव करने को कहा. इसके अलावा बड़ा तालाब के किनारे पर स्थित शाहदेव घाट की ग्रिलिंग करने का निर्देश दिया गया. सांसद ने नगर प्रशासक को बताया कि झिरी में गेल के द्वारा कचरा संधारण प्लांट लगाया जा रहा है. वहां गीला और सूखा कचरा अलग-अलग भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए. लेकिन अभी भी गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र नहीं किया जा रहा है. इसके लिए सख्ती करने की जरूरत है ताकि कचरा संधारण प्लांट ससमय चालू हो सके और उसका लाभ भी मिल सके.

    खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करें

    रांची शहर के हर मोहल्ले में खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने और मोहल्ले, गलियों में पर्याप्त और समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस पर नगर प्रशासक ने बताया कि अभी उनके पास 12000 लाइट आई है. जहां भी आवश्यकता होगी, वहां लाइट लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि शहर में तीन-तीन फ्लाई ओवर का काम चल रहा है. इस वजह से जहां-तहां गड्ढे हो गए हैं. उन गड्ढों के आसपास पानी जमा हो रहा है. इससे भी महामारी फैलने की आशंका है. इसलिए इन स्थानों पर भी ब्लीचिंग और फागिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. वहीं शहर में सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराने को कहा.

     

     

    Amit Kumar Chikungunya cleanliness Conversation dengue Issue Johar Live MP Municipal Administrator Ranchi Municipal Corporation Responsibility Sanitation Sanjay seth Various Issues अमित कुमार चिकनगुनिया जिम्मेवारी जोहार लाइव डेंगू नगर प्रशासक बातचीत मुद्दा रांची नगर निगम विभिन्न मुद्दों संजय सेठ साफ-सफाई सांसद स्वच्छता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBIT लालपूर एक्सटेंशनः ऑनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट का उदघाटन
    Next Article ‘लार्विसाइडल का छिड़काव और फॉगिंग हर हाल में सुनिश्चित करें’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.