Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»365 सीएचओ को नियुक्ति पत्र देने के बाद बोले सीएम, आपको करना है स्वस्थ झारखंड का निर्माण 
    जोहार ब्रेकिंग

    365 सीएचओ को नियुक्ति पत्र देने के बाद बोले सीएम, आपको करना है स्वस्थ झारखंड का निर्माण 

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री ने नए सीएचओ की भूमिका को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार में महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि हमने पिछले चार वर्षों में विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा. आज की नियुक्तियों के माध्यम से हम स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. नए सीएचओ अब राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली का अहम हिस्सा होंगे और स्वस्थ झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

     

    बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा, हमारी कोशिश है कि स्वास्थ्य सुविधाएं राज्य के भीतर ही उपलब्ध रहें ताकि लोगों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में न जाना पड़े. इसके लिए हम स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री ने सीएचओ को उनके कार्यभार को लेकर प्रेरित किया. उन्होंने कहा, झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए आप सभी को स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक सुगमता से पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है. आप एक डॉक्टर और नर्स दोनों की भूमिका निभाएंगे. स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे.

    भविष्य की योजनाएं और बजट प्रावधान

    मुख्यमंत्री ने आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिए सालाना 5 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है. जिससे स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई और रख-रखाव को बेहतर बनाया जाएगा. जिलों के सदर अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त सीएचओ को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें जनता की सेवा में पूरी लगन के साथ काम करने की सलाह दी.

    ये रहे मौजूद

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नवनियुक्त सीएचओ भी मौजूद थे.

    अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार जनता की सेवा झारखंड सरकार नवनियुक्त सीएचओ। नियुक्ति पत्र प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह बजट प्रावधान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह के नए एसपी डॉ विमल ने संभाला कार्यभार, दीपक कुमार के कार्यकाल की सराहना
    Next Article रांची वासियों को मिली राहत,ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल खत्म

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.