Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»छिनतई के बाद वॉकी-टॉकी जैसे अत्याधुनिक यंत्र का होता था इस्तेमाल, पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा
    क्राइम

    छिनतई के बाद वॉकी-टॉकी जैसे अत्याधुनिक यंत्र का होता था इस्तेमाल, पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी की सड़कों पर कारोबारियों को निशाना बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा रांची पुलिस ने किया हैं. रांची पुलिस की टीम ने सरगना धीरज जालान समेत पांच अपराधियों को पकड़ा हैं. पुलिस ने गिरोह के सरगना की निशानदेही पर वॉकी-टॉकी बरामद किया हैं. यह गिरोह छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करता था. ताकि, पुलिस को गिरोह का लोकेशन या अन्य जानकारी नहीं मिल सकें. उक्त जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने दी. उन्होंने कहा कि गिरोह का सरगना धीरज कुछ माह पूर्व ही जेल से निकला था. गोंदा थाना की पुलिस ने उसे जेल भेजा था. लेकिन, किस्मत खराब होने के कारण 11 सिंतबर को हुए 35 लाख लूट मामले में रांची पुलिस के हत्थे फिर चढ़ गया.

    गिरोह के निशाने पर राजधानी के कई कारोबारी

    गिरोह का सरगना धीरज जालान के निशाने पर राजधानी के सिर्फ कारोबारी वर्ग शामिल हैं. यह गिरोह कारोबारियों को इसलिए निशाना बनाता था क्योंकि गिरोह का सरगना धीरज जालान स्वंय उस समुदाय से आता हैं. सरगना धीरज जालान घटना को अंजाम देने से पूर्व कारोबारी के पैसों की निकासी और जमा की पूरी जानकारी रखता हैं. फिर घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाता हैं.

    20 लाख नकद, कार व 15 चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया

    रांची पुलिस की टीम ने सरगना धीरज जालान को 35 लाख लूटकांड मामले में पकड़ा हैं. पुलिस ने धीरज के पास से लूटा हुआ 20 लाख नकद, कार, 15 बाइक(चोरी का), दो वॉकी-टॉकी समेत अन्य सामानों के साथ पकड़ा हैं. पूरे मामले की जानकारी रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने दी. उन्होंने कहा कि कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोस के नेतृत्व में गठित टीम को यह सफलता मिली हैं. गिरफ्तार आरोपियों में धीरज जालान, हर्ष गुप्ता उर्फ निशु गुप्ता, सचित साहु उर्फ डीके, श्याम सुंदर जालान और अरुण कुमार भूइंया शामिल हैं.

    क्या है मामला

    एसबीआई बैंक में पैसा जमा करने के लिए जा रहे कारोबारी को बाइक सवार आरोपियों ने बड़ा तालाब स्थित शौचालय के पास निशाना बनाया था. आरोपियों ने 35 लाख से भरा बैग लूटकर बड़ा तालाब होते हुए हरमू बाइपास की तरफ भागे थे. फिर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद डेली मार्केट थाने की पुलिस ने जांच शुरु की और पांच आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा हैं.

    20 lakh cash recovered 20 लाख कैश बरामद gang leader Dheeraj Jalan Johar Live ranchi crime update Ranchi Police ranchi today news Ranchi Update News snatching gang exposed target on businessmen कारोबारियों पर निशाना गिरोह का सरगना धीरज जालान छिनतई गिरोह का खुलासा जोहार लाइव रांची अपडेट न्यूज रांची क्राइम अपडेट रांची टूडे न्यूज रांची पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 वाहनों से वसूला 2.56 लाख, दो वाहन किए गए जब्त
    Next Article खत्म होगा 9 साल का इंतजार, तारा शाहदेव प्रकरण में फैसला आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.