Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»45 साल बाद भारत-चीन सीमा पर फायरिंग : एक बार फिर भारतीय जवानों ने चीनी साजिश को किया नाकाम
    जोहार ब्रेकिंग

    45 साल बाद भारत-चीन सीमा पर फायरिंग : एक बार फिर भारतीय जवानों ने चीनी साजिश को किया नाकाम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। अब एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इसकी वजह है चीन की लद्दाख में की गई कायराना हरकत। ड्रैगन ने सोमवार रात को जो किया वो बीते चार दशकों में कभी नहीं हुआ था। दरअसल, चीन ने बीती रात वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को निशाना नहीं बनाया गया।

    रणनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले काला टॉप और हेल्मेट टॉप सहित पेंगोंग इलाके के कई हिस्सों पर भारतीय सेना का कब्जा है। यही वजह है कि चीन की सेना बौखलाई हुई है। अपनी इसी बौखलाहट के चलते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सोमवार रात को सीमा पर आगे बढ़ने लगी। इस दौरान भारतीय सेना ने वार्निंग शॉट (चेतावनी के लिए हवा में फायरिंग) दागे। इसके बाद चीन के जवान पीछे हटे। कुछ देर बाद ही सीमा पर हालातों को नियंत्रित कर लिया गया था।

    चीन ने भारत पर लगाया आरोप
    अपनी हरकतों से बाज न आते हुए चीन ने भारतीय जवानों पर ही एलएसी पार करने का आरोप लगाया है। मंदारिन भाषा में जारी किए गए बयान में चीन ने कहा कि भारत की तरफ से वार्निंग शॉट दागे जाने के बाद उसने मजबूरी में जवाबी कार्रवाई की। बयान में चीन का कहना है कि भारतीय सेना के जवानों ने उनपर पेंगोंग त्सो झील के दक्षिण तट के पास शेन्पाओ पर्वत क्षेत्र के पास गोलीबारी की।

    जमीन पर हो रही बातचीत
    पेंगोंग त्सो में सोमवार को पीएलए ने यथास्थिति को एकतरफा तौर पर बदलने की कोशिश की। मंगलवार सुबह शीर्ष भारतीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन दोनों पक्ष जमीनी स्तर पर एक दूसरे से बात कर रहे हैं। रेचिन ला पर पीएलए और भारतीय सैनिकों के बीच गतिरोध की स्थिति पैदा हुई। 

    बता दें कि 1975 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन और भारत की सीमा पर गोली चली हो। इससे पहले दोनों देशों के बीच गोली न चलाने और किसी की जान न गंवाने को लेकर समझौता किया गया था। हालांकि बीते 15 जून को भारत और चीन के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं अब सोमवार को सीमा पर गोली चलने की घटना घटी है।

    india china dispute Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में व्यवसायी की हत्या, तीन लाख के आभूषण की लूट
    Next Article 8 सितंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    गोड्डा

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 16, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान

    June 16, 2026

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026

    बोकारो में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, नकल और गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 16, 2026

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.