Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ओडिशा में फर्जी पहचान के साथ रह रहा अफगान नागरिक हुआ गिरफ्तार…
    देश

    ओडिशा में फर्जी पहचान के साथ रह रहा अफगान नागरिक हुआ गिरफ्तार…

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: ओडिशा पुलिस ने इमिग्रेशन अधिकारियों के सहयोग से भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है जो 2018 से कटक में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा था और व्यापार कर रहा था।

    जानकारी के मुताबिक यूसुफ दुबई से उड़ान संख्या 6E-1488 से भुवनेश्वर पहुंचा था। इमिग्रेशन जांच के दौरान उसने खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए फर्जी पासपोर्ट पेश किया और अपना नाम ‘याहा खान’ बताया। हालांकि कोलकाता एयरपोर्ट से जारी लुकआउट सर्कुलर के आधार पर उसकी असली पहचान उजागर हो गई। इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और जालसाजी से जुड़े अन्य प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि यूसुफ ने भारत में रहते हुए ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज भी फर्जी तरीके से बनवाए थे।

    पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कटक के बादामबाड़ी इलाके में स्थित उसके घर पर छापा मारा, जहां से कई फर्जी दस्तावेज, भारतीय और विदेशी मुद्रा, एक मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और उसका असली अफगान पासपोर्ट बरामद किया गया।

    भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेष रूप से बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ एक गंभीर मुद्दा बन चुका है, जिस पर देशभर में राजनीतिक बहसें भी तेज हो गई हैं। कई नेता ऐसे प्रवासियों को देश से निष्कासित करने की मांग कर चुके हैं।

    फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

    Also read: सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    Afghan National Arrested Bhubaneswar Airport cuttack fake passport Foreigners Act Forged Documents illegal stay Immigration Officials Kolkata airport Lookout Circular National Investigation Agency odisha police Passport Act
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल संतोष गंगवार ने किया नेतरहाट आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, की शैक्षणिक परंपरा की सराहना
    Next Article बर्मामाइंस थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ अपडेट : मृतकों की संख्या पहुंची 1252, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता

    September 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.