Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एडवोकेट रेखा सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सुलझाया पारिवारिक संपत्ति विवाद, कराया समझौता
    जोहार ब्रेकिंग

    एडवोकेट रेखा सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सुलझाया पारिवारिक संपत्ति विवाद, कराया समझौता

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में विजय कुमार सरीन और इंदरपाल सिंह व अन्य के एक पारिवारिक मामले में एडवोकेट रेखा सिंह ने समझौता करा संपत्ति विवाद में सुलह कराकर उपलब्धि हासिल की है. एडवोकेट रेखा सिंह ने कहा कि यह केस काफी समय से लंबित था. न्यायालय की ओर से इसमें इंदरपाल सिंह और उनकी पोतियों के पक्ष में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. रेखा सिंह ने बताया कि वह प्रतिवादी इंदरपाल सिंह की ओर से इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में देख रही थीं. विजय कुमार सरीन की ओर से प्रॉपर्टी विवाद में याचिका दायर की गई थी. पिछली सुनवाई 8 मई 2024 को कोर्ट ने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पक्ष आपस में निराधार और तुच्छ शिकायतें दाखिल कर न्यायालय का समय खराब कर रहे हैं. वास्तव में इस विवाद में 10 और 13 वर्ष की दो निर्दोष लड़कियां पीड़िता हैं, जो याचिकाकर्ता की पोतियां हैं.

    मध्यस्थता केंद्र में सुलझाने का दिया अवसर

    रेखा ने बताया कि न्यायालय ने अपने निर्देश में कहा था कि वह अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से पहले याचिकाकर्ता और प्रतिवादी को सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता केंद्र के तहत अपने विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने का एक उचित अवसर देना उचित समझते हैं. जिसके तहत ही 18 जुलाई को अगली सुनवाई तय की गई थीं. इस सुनवाई को यह केस समाप्त कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट की ओर से पोतियों के लिए प्रति माह कोर्ट ने 1 लाख रुपये चाइल्ड वेलफेयर को देने के लिए निर्देश जारी किया. जिससे उनकी शिक्षा, पालन पोषण में मदद मिलेंगी. वहीं जीवन यापन के लिए भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. कोर्ट ने एक मिसाल कायम कर यह साबित किया है कि कानून के माध्यम से विवादों का समाधान संभव है. एडवोकेट रेखा सिंह की कड़ी मेहनत का प्रमाण है कि इंदरपाल सिंह को न्याय मिला. मध्यस्थता फैसले ने न केवल न्यायालय पर से अनावश्यक बोझ को हटाया, बल्कि निर्दोष बच्चियों के भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम भी साबित हुआ.

    मामला लंबित सुप्रीम कोर्ट सुलह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में पेपर लीक को लेकर सख्त कानून, 10 साल की सजा के साथ 1 करोड़ तक जुर्माना
    Next Article रांची में बनेगा ताज होटल, झारखंड सरकार और द टाटा इंटरप्राइजेज के बीच करार

    Related Posts

    चाईबासा

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    Latest Posts

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.