Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 10:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरहुल और रामनवमी पर बिजली सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी, जुलूस में ऊंचाई 4 मीटर तक सीमित रखने की हिदायत
    जोहार ब्रेकिंग

    सरहुल और रामनवमी पर बिजली सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी, जुलूस में ऊंचाई 4 मीटर तक सीमित रखने की हिदायत

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सरहुल और रामनवमी के मौके पर निकलने वाले जुलूस और शोभायात्राओं को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। बिजली विभाग ने आम लोगों, आयोजन समितियों और श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

    बिजली बंद नहीं होगी, इसलिए सावधानी जरूरी

    विद्युत आपूर्ति अंचल रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहु ने बताया कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। ऐसे में जुलूस और शोभायात्रा के दौरान बिजली से जुड़े नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

    जुलूस में ऊंचे ढांचे पर सख्त रोक

    बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि जुलूस या शोभायात्रा में शामिल डीजे, झांकी और अन्य ऊंचे ढांचे की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर (करीब 13 फीट) तक ही रखी जाए। इससे ऊपर ऊंचाई होने पर बिजली के तारों से टकराने का खतरा बढ़ जाता है।

    झंडा लगाने में बरतें खास सावधानी

    विभाग ने कहा है कि झंडा खड़ा करते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों का विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

    बसों की छत पर बैठने और ऊंचे ढांचे पर रोक

    निर्देश में यह भी साफ किया गया है कि बसों या बड़े वाहनों की छत पर किसी व्यक्ति को बैठने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही ऐसे वाहनों पर ऊंचे ढांचे लगाने से भी परहेज करने को कहा गया है।

    स्वयंसेवकों की रहेगी अहम भूमिका

    शोभायात्रा के दौरान आयोजन समितियों को अपने स्वयंसेवकों को सक्रिय रखने को कहा गया है, ताकि वे लगातार निगरानी कर सकें और किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते टाल सकें।

    गिरे हुए तारों से रहें दूर

    बिजली विभाग ने आम जनता से अपील की है कि सड़क किनारे पड़े बिजली तारों या उपकरणों को न छुएं और उनसे दूर रहें। ऐसे मामलों में तुरंत विभाग को सूचना दें।

    हेल्पलाइन नंबर जारी

    किसी भी आपात स्थिति या बिजली से जुड़ी समस्या के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं—

    • विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कालोनी – 9431135682
    • अधीक्षण अभियंता, रांची – 9431135662
    • कार्यपालक अभियंता (केंद्रीय) – 9431135613
    • कार्यपालक अभियंता, डोरंडा – 9431135608
    • कार्यपालक अभियंता, न्यू कैपिटल – 9431135620
    • कार्यपालक अभियंता (पूर्वी) – 9431135614
    • कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी) – 9431135664
    • कार्यपालक अभियंता, कोकर – 9431135615
    • कार्यपालक अभियंता, खूंटी – 9431135616

    सभी को मिलकर निभानी होगी जिम्मेदारी

    बिजली विभाग ने साफ कहा है कि त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी आयोजन समितियों और आम नागरिकों को तय गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। थोड़ी सी सावधानी से बड़े हादसों से बचा जा सकता है।

    Advisory Issued on Electrical Safety for Sarhul and Ram Navami; Procession Heights Restricted to 4 Meters जुलूस में ऊंचाई 4 मीटर तक सीमित रखने की हिदायत सरहुल और रामनवमी पर बिजली सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article90 करोड़ के टेंडर कमीशन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर नए आरोपी
    Next Article मौसम ने ली करवट, झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.