Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस बढ़ोतरी और री-एडमिशन वसूली पर लगेगा ब्रेक
    झारखंड

    रांची में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस बढ़ोतरी और री-एडमिशन वसूली पर लगेगा ब्रेक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निजी स्कूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने और री-एडमिशन के नाम पर वसूली की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय जांच और निर्णय समिति बनाई गई है, जो पूरे मामले की निगरानी करेगी और दोषी स्कूलों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    जुर्माना से लेकर मान्यता रद्द तक की चेतावनी

    प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वाले स्कूलों को अब बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर 50 हजार से लेकर 2.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं गंभीर मामलों में स्कूल की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।

    किताब, ड्रेस खरीदने के लिए दबाव नहीं

    जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी निजी स्कूल बच्चों या अभिभावकों को अपने परिसर से किताब, यूनिफॉर्म या अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। किसी खास दुकान से खरीदारी के लिए दबाव बनाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    हर साल उठता है मुद्दा, कार्रवाई पर सवाल

    दरअसल, हर साल एडमिशन के समय फीस बढ़ोतरी और री-एडमिशन शुल्क को लेकर शिकायतें सामने आती हैं। अभिभावकों का कहना है कि हर बार समिति बनती है, लेकिन कार्रवाई जमीन पर नजर नहीं आती। इस वजह से इस बार भी लोगों को ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

    समिति में कई अधिकारी और अभिभावक शामिल

    नई जांच समिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और अभिभावक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। यह समिति शिकायतों की जांच कर तय समय में कार्रवाई करेगी।

    अभिभावकों की बढ़ती परेशानी

    अभिभावक संघ का कहना है कि कई परिवारों को बच्चों के एडमिशन के लिए कर्ज तक लेना पड़ता है। फीस और अन्य खर्चों का बोझ इतना बढ़ गया है कि आम परिवारों के लिए इसे संभालना मुश्किल हो रहा है।

    डीसी का साफ संदेश

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि प्रशासन इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर जांच होगी और दोषी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    स्कूल प्रबंधन चुप, नजर प्रशासन पर

    इस पूरे मामले पर फिलहाल कई निजी स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अब सवाल यही है कि क्या इस बार प्रशासन की सख्ती सच में बदलाव लाएगी या फिर यह मामला भी हर साल की तरह ठंडा पड़ जाएगा।

    Also Read : राज्यसभा में उठा झारखंड के पेयजल का मुद्दा, डॉ. प्रदीप वर्मा ने पूछे अहम सवाल

    Breaking news Education News Jharkhand Fee Hike Issue India Latest news Parent Protest Ranchi Ranchi Private School Fees Re Admission Fee Complaint RTE Guidelines India School Regulation India Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में उठा झारखंड के पेयजल का मुद्दा, डॉ. प्रदीप वर्मा ने पूछे अहम सवाल
    Next Article एआई को इंसान का मालिक नहीं, सेवक बनाकर रखें : सरयू राय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.