Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»12 वर्षीय बच्चे की ह’त्यारोपी ने हाजत में लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    12 वर्षीय बच्चे की ह’त्यारोपी ने हाजत में लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 5, 2026Updated:March 5, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नामकुम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के नामकुम थाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी की लाश थाना हाजत में फांसी लगा ली। उसे जल्दबाजी में अस्पताल ले जाा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

    बच्चे का अपहरण कर रामगढ़ में कर दी हत्या

    मृतक आरोपी की पहचान जगय मुंडा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गांव की ही एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था और फिलहाल वह उसी के साथ नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को महिला के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी गुस्से में उसने महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद वह बच्चे को रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाटो इलाके में ले गया। वहां उसने बच्चे की हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया।

    पूछताछ में कबूला जुर्म

    बच्चे के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने जगय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान जब उससे सख्ती से सवाल किए गए तो उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस रामगढ़ के घाटो इलाके में पहुंची, जहां जमीन में दफनाए गए बच्चे के शव को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर नामकुम थाना लेकर आई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना हाजत में रखा गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उसने हाजत के अंदर ही फंदा लगाकर लटक गया। जब पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने हाजत के अंदर फांसी कैसे लगाई और सुरक्षा में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति और साफ हो सकेगी।

    Also Read : होली के दिन पलामू में खू’न-खराबा, 70 वर्षीय बुजुर्ग को टांगी से का’ट डाला

    12 वर्षीय बच्चे की हत्यारोपी ने हाजत में लगाई फांसी 12 साल के बच्चे के हत्यारोपी की नामकुम थाना हाजत में मौत Accused of killing a 12-year-old boy hanged himself in the lock-up died during treatment his body was found hanging. The accused in the murder of a 12-year-old boy died in the Namkum police station lock-up इलाज के दौरान मौत फंदे से लटका मिला शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव : नितिन नवीन ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और नीतीश कुमार रहे मौजूद
    Next Article सिगरेट नहीं मिलने पर युवकों ने दुकान में लगाई आ’ग, लाखों का नुकसान

    Related Posts

    झारखंड

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    Latest Posts

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.