Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आज रे करम गोसाईं घरे द्वारे रे, काल रे कांस नदी पारे रे…
    झारखंड

    आज रे करम गोसाईं घरे द्वारे रे, काल रे कांस नदी पारे रे…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : आज रे करम गोसाईं घरे द्वारे रे, काल रे कांस नदी पारे रे… आवते भादर मास आनबो घुराय…, दे हो, दे हो करम गोसाईं दे हो आशीष…करम गीत से अखड़ा समेत पूरा ग्रामीण इलाका गूंज रहा था. मौका था भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक करम पर्व का. जिले में करम डाली की पूजा-अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ करमा पर्व मनाया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में घर के बने पकवान अक्षत व धूप से करम डाली की पूजा-अर्चना कर करमा पर्व मनाया. दर्जनों अखाड़ों में महिलाओं व युवतियों ने मांदर की थाप पर लोकगीतों पर पारंपरिक नृत्य किया.

    भाई की लंबी उम्र की कामना

    महिलाओं व युवतियों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना को लेकर उपवास रख करमा पूजा की. देर रात में अखड़ा में करम डाली गाड़ कर बहनों ने पूजा की, जिसमें बहनों के द्वारा भाई को चंदन लगा कर पुष्प वर्षा के साथ में  खीरा ओकरी देकर भाई की लम्बी उम्र की कामना की गई.

    बहनों ने रखा निर्जला उपवास

    भाई-बहन के स्नेह और प्रेम की निशानी के रूप में भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को हर साल यह पर्व मनाया जाता है. सात दिनों से चल रहे इस पर्व के अंतिम दिन बहनों ने निर्जला उपवास कर और शाम को आंगन में करम पौधे की डाली गाड़कर पूजा अर्चना की और बड़ो से आशीर्वाद लिया. इस दौरान करमा गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. कहा जाता है कि करमा पूजा भाई- बहन की अटूट प्रेम का प्रतीक है. करमा पर्व झारखंड वासियों की पहचान है. यह प्रकृति से जुड़ा है.

    क्या है पौराणिक कथा

    पौराणिक कथाओ के अनुसार, करमा और धरमा नामक दो भाइयों ने अपनी बहन की रक्षा के लिए जान को दांव पर लगा दिया था. दोनों भाई गरीब थे और उनकी बहन भगवान से हमेशा सुख-समृद्धि की कामना करते हुए तप करती थी. बहन के तप के बल पर ही दोनों भाइयों के घर में सुख-समृद्धि आई थी. इस एहसान के फलस्‍वरूप दोनों भाइयों ने दुश्मनों से बहन की रक्षा करने के लिए जान तक गंवा दी थी. इसी के बाद से इस पर्व को मनाने की परंपरा शुरू हुई थी.

    Jharkhand Parv Festival Jharkhand Update News Johar Live Karam Geet Ki Dhoom Karma Parv 2023 Karma Parv in Bokaro Karma Parv in Jharkhand Karma Parv Jharkhand करम गीत की धूम करमा पर्व 2023 करमा पर्व झारखंड जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड पर्व त्योहार झारखंड में करमा पर्व बोकारो में करमा पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगली हाथियों का आतंक, ढाहे घर, फसलों को पहुंचाया नुकसान
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वीडियो शेयर कर कहा- मेरे लिए यादगार पल, जानिए क्या है मामला

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.