Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 12:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौ’त
    बिहार

    पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौ’त

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करंट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : बिहार के बेतिया जिला में बीती देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करीब 24 साल के अर्जुन कुमार के तौर पर की गई है। वह मलदहिया वार्ड नंबर 15 का निवासी था। घटना नरकटियागंज नगर क्षेत्र में ब्लॉक रोड पर स्थित शंकर सोनार की पंचर दुकान पर हुई, जब अर्जुन अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन कुमार रोज की तरह शुक्रवार रात को दुकान पर काम कर रहा था। रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करते समय वह बिजली बोर्ड से प्लग निकालने गया। इसी दौरान उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज पहुंचाया। लेकिन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि अर्जुन की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SI विपिन कुमार और रामएकबाल पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अर्थिंग की गड़बड़ी को हादसे का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा।

    अर्जुन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से अर्जुन के परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि अर्जुन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    Also Read : दुकानदार की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी

    A young man working at a puncture shop died due to electric shock Narkatiaganj town area SI Vipin Kumar एसआई विपिन कुमार नरकटियागंज नगर क्षेत्र पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को आएंगी झारखंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    August 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर

    August 26, 2025
    बिहार

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.