Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खर्च के लिए नहीं दिये पैसे तो ससुराल आये युवक की कर दी निर्मम ह’त्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    खर्च के लिए नहीं दिये पैसे तो ससुराल आये युवक की कर दी निर्मम ह’त्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026Updated:March 5, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार गांव में ससुराल आए युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि खर्च करने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के करचा गांव निवासी युगेश सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी को डिग्री की परीक्षा दिलाने के लिए ससुराल आया हुआ था।

    शराब पीने के बाद हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार 27 फरवरी की शाम युगेश सिंह अपने साले के साथ घर के पास शराब पीने निकला था। शराब पीने के बाद उसका साला घर लौट गया, लेकिन युगेश सिंह नशे की हालत में गांव के मुनेश्वर सिंह उर्फ ढेला सिंह के घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे शिवपूजन सिंह उर्फ शिवकुमार सिंह और जयप्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया वहां पहुंचे। दोनों ने युगेश से खर्च करने के लिए पैसे मांगे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

    कोयल नदी ले जाकर की हत्या

    विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने युगेश सिंह को कोयल नदी की ओर ले गए। वहां लोहे के फाइटर से उसके सिर पर वार किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।

    अगले दिन मिला शव

    घटना के अगले दिन 28 फरवरी की दोपहर को कोयल नदी के पास झाड़ियों में युवक का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    घटनास्थल से मिले सुराग से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    घटनास्थल से शिवपूजन सिंह का मफलर और एक जूता बरामद हुआ था। इसी आधार पर उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जब शिवपूजन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी जयप्रकाश सिंह का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने जयप्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर मृतक का बैग और उसका जोड़ी जूता भी बरामद किया गया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 5 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में उनका घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    पुलिस दल में शामिल अधिकारी

    एसपी ने बताया कि हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें प्रमुख अधिकारी पूनम टोप्पो, सदर अंचल, और श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी चैनपुर, शामिल थे। इसके अलावा बाबूलाल दुबे, छत्रधारी कुमार, विक्रम तामसोय और सशस्त्र बल भी टीम का हिस्सा थे।

    Also Read : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का छठा दिन, भारत के लिए चलेगी UAE से 13 स्पेशल फ्लाइट्स

    28 February 28 फरवरी A young man who had come to his in-laws' house was brutally murdered for not giving him money for expenses; two accused arrested. arrest of two accused Chainpur Police Station Crime news crime scene dead body Jharkhand news Johar News Koel river Murder case News Today police action Quick Action updated news village Chedabar अपडेटेड न्यूज़ अपराध स्थल कोयल नदी क्राइम न्यूज खर्च के लिए नहीं दिये पैसे तो ससुराल आये युवक की कर दी निर्मम हत्या ग्राम चेड़ाबार चैनपुर थाना जोहर न्यूज़ झारखण्ड न्यूज़ त्वरित कार्रवाई दो आरोपियों की गिरफ्तारी दो आरोपी गिरफ्तार न्यूज़ टुडे पुलिस कार्रवाई शव हत्या मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का छठा दिन, भारत के लिए चलेगी UAE से 13 स्पेशल फ्लाइट्स
    Next Article पाकुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात खलासी, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.