Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चोरी का लगा आरोप तो कर दिया चापड़ से वार, जख्मी युवक की हालत नाजुक
    क्राइम

    चोरी का लगा आरोप तो कर दिया चापड़ से वार, जख्मी युवक की हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, घटना साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार सुबह की है, जहां 21 साल के प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया। हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजनों तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

    घायल युवक के मामा  ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रेम की मां का मोबाइल चार्जर और कुछ नगदी चोरी हो गई थी। इस चोरी का आरोप पड़ोस में रहने वाले राहुल पासवान पर लगाया गया था। इसी बात को लेकर बुधवार रात प्रेम और राहुल के बीच कहासुनी हुई, जो गाली-गलौज तक बढ़ गई। उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

    परिजनों का आरोप है कि बदले की भावना में राहुल पासवान ने गुरुवार सुबह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेम पासवान पर चापड़ से हमला किया। अचानक हुए इस हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद काशीडीह इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में हाल के दिनों में चापड़बाजी और हिंसक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    मामले की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

    Also Read : जामताड़ा के 1 छात्रों का BSF, CISF और CRPF में चयन, DC ने किया सम्मानित

    accused at large Chapar attack Crime news jamshedpur Jharkhand news Kashidih Local Residents MGM Hospital police investigation quarrel Rahul Paswan Revenge Sakchi security concerns seriously injured street attack Today News violent incident आरोपी फरार एमजीएम अस्पताल काशीडीह क्राइम न्यूज गंभीर घायल चापड़ हमला जमशेदपुर झगड़ा झारखण्ड न्यूज़ टुडे न्यूज़ पुलिस जांच प्रतिशोध राहुल पासवान सड़क पर हमला साकची सुरक्षा चिंता स्थानीय लोग हिंसक घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाजायज संबंध के विरोध में हुई थी जसीम मंसूरी की ह’त्या, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    Next Article जामताड़ा में 14 फरवरी को होगा रूहानी सम्मेलन, देशभर से उलेमा और सूफी संत होंगे शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.