Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»दोस्त के घर जा रहे शख्स को हाथी ने कुचला, फिर…
    जमशेदपुर

    दोस्त के घर जा रहे शख्स को हाथी ने कुचला, फिर…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 16, 2025Updated:June 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड के सारंडा में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के भनगांव गांव निवासी मुंगडू नायक युवक के साथ रविवार की शाम गांव में रोजों पर्व पर शामिल होने जा रहा था कि तभी हाथी ने हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में मनुष्यों की जान पर बन आए हाथी हमलों की कड़ी में एक और दु:खद घटना है।

    भनगांव गांव के लोगों ने बताया कि मृतक मुंगडू नायक रोजों पर्व पर शामिल होने के लिए एक दोस्त के साथ जा रहा था। जहां जंगल में हाथी अचानक सामने आ गया और दोनों युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक ने तो किसी तरह एक पेड़ की आड़ लेकर जान बचाने में सफलता पाई लेकिन मुंगडू नायक हाथी की चपेट में आ गया। हाथी ने उसे पटक-पटककर मार डाला। घटनास्थल पर मृतक का टॉर्च और चप्पल पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

    लगातार हो रहे हाथियों के हमले, लोगों में दहशत
    यह कोई पहली घटना नहीं है। एक महीने में हाथी ने तीन लोगों की जान ले ली थी। झारखंड के दो और ओडिशा के एक व्यक्ति को हाथियों ने कुचल दिया था। इतना ही नहीं, दर्जनों गांव के घरों के साथ-साथ फसल को भी हाथियों से नुकसान पहुंच रहा है। लगातार हो रही हाथी का हमले से सारंडा के लोगों में काफी आक्रोश हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग हाथियों को रोकने में असफल रहा है। लोगों की जान-माल सुरक्षित नहीं है। विभाग को जल्द से जल्द कारगर कदम उठाने चाहिए।

    ग्रामीणों ने घटना के बाद वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पहले से जारी है लेकिन वन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। सिर्फ पटाखे और टॉर्च देकर ग्रामीणों को वन विभाग उनके हाल पर छोड़ दे रहा है। इस बात से ग्रामीण काफी नाराज हैं।

    Also read: कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

    Compensation death elephant attack forest department Human-Wildlife Conflict jharkhand Negligence Allegation Saranda village Western Singhbhum
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक
    Next Article गंगा के किनारे बालू-गोबर खाकर और गंगाजल से प्रायश्चित करें : गिरिराज सिंह

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.