Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के आतंक ने एक मजदूर की जान ले ली और पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह घटना सोमवार यानि की आज पाली गांव में हुई, जब हाथी अचानक ग्रामीण इलाके में घुस आया।
सुबोध खलखो की दर्दनाक मौत
36 वर्षीय सुबोध खलखो, जो मजदूरी करते थे, हाथी के आने के वक्त उसी इलाके में थे। अचानक हाथी के पास आने से वे उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी पिछले दो दिन से हटिया और चित्तरकोटा पतरा में दिखाई दे रहा था। सुबोध खलखो की मौत ने इलाके में शोक और भय दोनों फैला दिया है।
प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद रातू थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी को नियंत्रित करने और स्थिति को काबू में लाने के लिए तुरंत कदम उठाए गए।
ग्रामीणों से सुरक्षा की अपील
वन विभाग और पुलिस ने ग्रामीणों से घरों में रहने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हाथी के संपर्क में आने से गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।
Also Read : धनबाद में भोरे-भोर दो भारी वाहनों की टक्कर, सड़क पर मची फरातफरी

