Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कंपनी के ही ‘भरोसेमंद’ कर्मचारी ने किया विश्वासघात, चोरी के 8.91 लाख कैश संग धराया
    झारखंड

    कंपनी के ही ‘भरोसेमंद’ कर्मचारी ने किया विश्वासघात, चोरी के 8.91 लाख कैश संग धराया

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में हुई 12 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कंपनी के ही ‘भरोसेमंद’ कर्मचारी रवि रंजन (44) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 8 लाख 91 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी रवि रंजन रामदास भट्ठा दर्जी लाइन, बिस्टुपुर का निवासी है और मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के बभनौली का रहने वाला है।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि यह चोरी 1 दिसंबर को कार्यालय परिसर में हुई थी। ऑफिस की अलमारी से बड़ी रकम गायब होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर एक कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

    संदेह के दायरे में आए कर्मचारी रवि रंजन से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से 8 लाख 91 हजार रुपये बरामद किए। सिटी एसपी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Also Read : रांची में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, दुकान में घुस कर गहनों से भरा बैग ले भागे चोर

    A 'trusted' employee betrayed the company company employee arrested Jamshedpur: Theft of Rs 12 lakhs at JMA stores uncovered revealing theft worth lakhs. कंपनी का ही कर्मचारी गिरफ्तार कंपनी के ही ‘भरोसेमंद’ कर्मचारी ने किया विश्वासघात जमशेदपुर: जेएमए स्टोर्स में 12 लाख की चोरी का खुलासा लाखों की चोरी का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत से मिले तेलंगाना के डिप्टी सीएम, ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का दिया निमंत्रण
    Next Article झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र : अध्यक्ष ने विकास व संवाद की भावना को बताया सर्वोपरि

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.