Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, दुकान में घुस कर गहनों से भरा बैग ले भागे चोर
    झारखंड

    रांची में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, दुकान में घुस कर गहनों से भरा बैग ले भागे चोर

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ज्वेलर्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। गोंदलीपोखर स्थित रुचि ज्वेलर्स से दो बाइक सवार अपराधी गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे बाजार में सनसनी फैल गई।

    दुकान खुलते ही बैग लेकर भागे अपराधी

    जेवर दुकान के मालिक शेखर सोनी रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गहनों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। दुकान खोलकर उन्होंने बैग पास में रखा और पूजा करने लगे। इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और बैग उठाकर बाहर भाग गया। बाहर पहले से एक साथी अपराधी बाइक स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। दोनों अपराधी कुछ ही सेकंड में बाइक से फरार हो गए। शोर मचाने के बावजूद अपराधी हाथ नहीं आए। बैग में लाखों के गहने होने की बात सामने आई है।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सिल्ली डीएसपी अनुज ने बताया कि यह मामला लूट का नहीं, बल्कि चोरी का है। अज्ञात अपराधियों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बैग में कितने मूल्य के गहने थे, इसकी जानकारी अभी दुकान मालिक ने नहीं दी है।

    दुकान के ऊपर बैंक, सुरक्षा पर सवाल

    रुचि ज्वेलर्स जिस मार्केट में स्थित है, वहीं ऊपर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद बैंक खुलने के समय आसपास पुलिस गश्ती नहीं थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसी कमी का फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

    अपराधियों ने की थी पहले से रेकी

    पुलिस को संदेह है कि अपराधी कई दिनों से दुकान मालिक की रेकी कर रहे थे। उनके आने-जाने का समय जानने के बाद ही अपराधियों ने योजना बनाकर बैग चोरी किया और मौके से फरार हो गए।

    Also Read : दो बच्चे के साथ पत्नी लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन

    A bag full of jewellery was stolen from a jewellery shop in Angada in broad daylight the culprits absconded. अनगड़ा में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से गहनों से भरा बैग चोरी अपराधी फरार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो बच्चे के साथ पत्नी लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन
    Next Article बकाया छात्रवृत्ति को लेकर विधानसभा के समक्ष आजसू विधायक ने दिया धरना

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.