Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र की चूटूपालू घाटी में शनिवार को एक ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर बेकाबू होकर आगे चल रही बाइक समेत पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। रामगढ़ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घाटी के एक लेन को बंद कर दिया और दूसरे लेन से यातायात संचालित किया।
घाटी में लगा जाम
प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए घाटी में जाम लग गया था, लेकिन अब यातायात सामान्य हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर में छड़ लदा था और रामगढ़ की ओर आ रहा था। अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहनों से टकरा गया। जिन वाहनों को टक्कर लगी, उनमें इनोवा, बोलेरो, हुंडई आई10, फॉर्च्यूनर और एक बाइक शामिल हैं।
Also Read : बिहार पुलिस में शामिल हुए 1218 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम ने दी बधाई


