Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड ब्यूरोक्रेसी का एक ऐसा शख्स, जिसकी दरियादिली बन गई मिसाल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ब्यूरोक्रेसी का एक ऐसा शख्स, जिसकी दरियादिली बन गई मिसाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2023Updated:September 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड कैडर के कई ऐसे आइएएस अफसर हैं, जिन्होंने अपनी दरियादिली और नीतिगत निर्णयों से देश और राज्य की दशा और दिशा बदल दी. आइएएस अमित खरे ने नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार किया. राजीव गौबा ने धारा 370 हटाने का मसौदा तैयार किया. और भी झारखंड कैडर के कई ऐसे आइएएस अफसर हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए किताबें भी लिखीं. इसमें मनीष रंजन और राजीव रंजन का नाम सबसे आगे रहा. इस बीच झारखंड ब्यूरोक्रेशी का ऐसा शख्स जिसने समस्याओं को सुलझाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. ये अफसर हैं झारखंड कैडर सुनिल वर्णवाल. फिलहाल वह भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं. 1997 बैच के इस अफसर का ग्रामीणों के प्रति लगाव किसी से छिपा हुआ नहीं है. सुनिल वर्णवाल ने सामुदायिक भवन के अंधेरे कमरे में रहकर भी ग्रामीणों की समस्याओं को जाना और समझा.

    गांव को ले लिया गोद

    सुनिल वर्णवाल ने गांव को गोद लिया. यह गांव राजधानी से सटे अनगड़ा के समीप है. उन्होंने नवागढ़ की सूरत और सीरत बदलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी.  उन्होंने बताया कि जब वे मसूरी से ट्रेनिंग कर राजधानी के नवागढ़(अनगड़ा) में प्रोबेशन पीरियड में तैनात थे. उस वक्त ही उन्होंने ठाना था कि ग्रामीणों को ऐसी सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाएंगे, जिससे वे भी मुख्यधारा में आ सकें. उनके अरमानों को पंख लग सके. हुआ ऐसा ही. आज नवागढ़ की सूरत और सीरत दोनों बदल चुकी है.

    गोल्ड मेडल से नवाजे गए

    डॉ सुनिल वर्णवाल प्रोबेशन अवधि में एक सप्ताह नवागढ़ में रहे. सामुदायिक भवन के अंधेरे कमरे में रात गुजारी. बिजली के नाम पर एक खूंटे में बैटरी से जलने वाला बल्ब ही टिमटिमाता था. इसकी रोशनी में ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को जाना और समझा. सामाजिक -आर्थिक रिपोर्ट तैयार की. यह रिपोर्ट मसूरी में सौंपी. रिपोर्ट की जमीनी हकीकत ऐसी थी कि उन्हें इस रिपोर्ट के आधार पर गोल्ड मेडल मिला. रिपोर्ट बनाने में जिन ग्रामीणों ने उन्हें सहयोग किया था, वे आज भी हैं.

    गांव की बदल दी सूरत और सीरत

    सुनिल वर्णवाल ने नवागढ़ की सूरत और सीरत बदल दी. उनका कहना भी है कि मैंने जिस जगह से करियर की शुरुआत की थी, उससे मेरा भावनात्मक लगाव है और हमेशा रहेगा. उन्होंने बताया कि वहां 17 टोले हैं. हर टोले में सड़क, बिजली व पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. 10 स्कूल हैं. इसमें सात प्राथमिक और तीन मिडिल स्कूल हैं. इन सभी स्कूलों को मॉडल स्कूलों में तब्दील कर दिया गया है. आठ आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बना दिया गया है. वहां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी बनाया जा रहा है.

    IAS Jharkhand IAS of Jharkhand Cadre Jharkhand Bureaucracy Jharkhand Bureaucracy Updates Johar Live Joint Secretary Sunil Varnwal Union Home Ministry आइएएस झारखंड केंद्रीय गृहमंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनिल वर्णवाल जोहार लाइव झारखंड कैडर के आइएएस झारखंड ब्यूरोक्रेसी झारखंड ब्यूरोक्रेसी अपडेट सुनिल वर्णवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वीडियो शेयर कर कहा- मेरे लिए यादगार पल, जानिए क्या है मामला
    Next Article करम डाली विसर्जित करने नदी गए पांच बच्चे डूबे, मचा कोहराम

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    क्राइम

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.