Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा से जुड़े शख्स ने करवाया भाजपा नेता अनिल का क’त्ल, सांसद फंड से होना था विवादित जमीन पर सड़क निर्माण
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा से जुड़े शख्स ने करवाया भाजपा नेता अनिल का क’त्ल, सांसद फंड से होना था विवादित जमीन पर सड़क निर्माण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 10, 2025Updated:April 10, 2025No Comments4 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनिल
    अनिल टाइगर हत्याकांड का खुलासा करते DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्ह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने चार अपराधियों को पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों में फरार शूटर अमन सिंह, जिसान अख्तर उर्फ जिसु, मनिष चौरसिया और अजय कुमार रजक उर्फ गोलु शामिल है। सभी की उम्र 23 से 27 के बीच है। वहीं, इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता भाजपा से जुड़े एक शख्स देवब्रत नाथ शाहदेव के नाम का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव किशोरगंज चौक, पालकोट हाउस में रहता है। फिलहाल देवब्रत शाहदेव पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रांची पुलिस की टीम देवब्रत शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

    सांसद फंड से होना था विवादित जमीन पर सड़क निर्माण

    एसएसपी ने कहा कि विवादित जमीन को लेकर देवब्रत नाथ शाहदेव और अनिल टाइगर (मृतक) के बीच समझौता विफल हुआ तो मुख्य साजिशकर्ता द्वारा उक्त जमीन पर पालकोट हाउस रोड सांसद फंड से बनाने का निर्णय लिया गया. सांसद संजय सेठ के माध्यम से उसके शिलान्यास के लिए कार्यक्रम रखा गया था। इसकी सूचना अनिल टाइगर को प्राप्त होने पर उनके द्वारा सासंद के समक्ष विवादित जमीन से संबंधित तथ्य रखा गया। साक्षियों के अनुसार जब सासंद शिलान्यास करने गागी गांव पहुंचे तो पुनः अनिल टाईगर के द्वारा इस कार्यक्रम का विरोध किया गया। यह नजारा देख सांसद संजय सेठ ने कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस लौट गये थे।

    हत्या में किन-किन लोगों की क्या-क्या रही है भूमिका

    1. देवब्रत नाथ शाहदेव, पिता-दामोदर नाथ शाहदेव, बड़ा लाल स्ट्रीट पालकोट हाउस, किषोरगंज, रांची। खुद की 10 एकड़ विवादित भूमि पर दखल-कब्जा करने में असफल रहने के कारण इसके द्वारा अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा को अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की हत्या की सुपारी दी गई।

    2. अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा, पिता-लक्ष्मण प्रसाद सिन्हा, पता-शिवगंज, थाना-कोतवाली, जिला-रांची- अभिषेक सिन्हा का अपराधिक इतिहास रहा है, जिसके द्वारा हत्या की घटना कारित करने के लिए शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा का प्रयोग किया गया तथा घटना कारित के एवज में 2,00,000/- रूपये के रकम दिये जाने का तथ्य ज्ञात हुआ है। साथ ही सुरज सिन्हा द्वारा इस काण्ड के शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा को कुडु (लोहरदगा) थाना काण्ड संख्या-13/24 दिनांक-04.02.2024 (मंगलु पासवान हत्या काण्ड) में इन दोनों के विरूद्ध गवाहों को मैनेज करने का प्रलोभन दिया गया था। इसके द्वारा शुटर एवं हत्या की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को ऑनलाईन रूपया ट्रांसफर किया गया है। हत्या की योजना अभिषेक सिन्हा द्वारा कोलकात्ता में बनायी गई है।

    3. रोहित वर्मा, पिता- स्व0 विजय वर्मा, राधा गोविन्द स्ट्रीट, थड़पखना, थाना-लोअर बाजार, वर्तमान पता- आईएसएम चौक, पुंदाग रांची। कोलकात्ता में अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्या की योजना तथा कांके स्थित घटनास्थल पर हत्या कारित करने की घटना में शामिल था, जिसे घटना कारित कर भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया तथा पिठोरिया थाना कांड संख्या-36/25 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मृतक अनिल महतो की हत्या की घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं लाल रंग की टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।

    4. अमन सिंह, पिता-प्रीतम सिंह, गली नं0-3, पुन्दाग, जगरनाथपुर- कोलकात्ता में अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्या की योजना तथा कांके स्थित घटनास्थल पर हत्या कारित करने की घटना में शामिल था। इसके द्वारा अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर को गोली मारी गई थी।

    5. जिसान अख्तर उर्फ जिसु पिता-मो0 ईसुफ, पता-पुरानी रांची, थाना-कोतवाली-इसके द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल को रोहित वर्मा के द्वारा दिये जाने पर अपने पास छिपाकर रखा गया था तथा इसे घटना घटित होने की संपूर्ण जानकारी थी। शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा के आवासन स्थल होटल अतर में जाकर हत्या की योजना बनाने में संलिप्त है।

    6. मनिष चौरसिया, पिता-अमर चौरसिया, पता-किषोरगंज, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची- इसके द्वारा हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की अपाची बाईक को शुटर अमन सिंह के कहने पर अपने घर में छिपाकर रखा गया तथा अभिषेक सिन्हा द्वारा ऑनलाईन ट्रांसफर किये गये रूपये को शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा तक पहुंचाया गया। हत्या की घटना के दौरान इसका मोबाईल फोन के माध्यम से शुटर रोहित वर्मा से लगातार बातचीत होती रही है।

    7. अजय कुमार रजक उर्फ गोलु पिता-बैजु रजक, पता-सेकेन्ड स्ट्रीट, हिन्दपीढ़ी, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-रांची-इसके द्वारा मृतक अनिल टाईगर के आवागमन की रेकी का कार्य किया गया है, जिसके एवज में रोहित वर्मा के द्वारा इसे रूपये दिये गये है।

    Also Read : BREAKING : अनिल टाइगर की हत्या की प्लानिंग बनी कोलकाता में, 10 एकड़ जमीन बना काल

    A person associated with BJP got BJP leader Anil murdered road was to be constructed on disputed land from MP fund भाजपा से जुड़े शख्स ने करवाया भाजपा नेता अनिल का कत्ल सांसद फंड से होना था विवादित जमीन पर सड़क निर्माण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकप्तान के रूप में धोनी की हुई वापसी, टीम से निकला ये खिलाड़ी…
    Next Article 26/11 के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को लाया गया भारत, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.