Jamshedpur : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ प्रखंड के एनएच-18, चोइरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या ओडी01एइ0040 थी। घटना में गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
ट्रैवलर लौट रही थी यात्रा से, अचानक हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर गाड़ी टूर पर गई थी और वापस लौट रही थी। तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ने अचानक पीछे हटना शुरू किया, और पीछे से आ रही ट्रैवलर उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
यात्रियों की सुरक्षा, हल्की चोटें और प्राथमिक उपचार
हादसे के बावजूद राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
एनएच-18 पर अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों और पुलिस ने की मदद
घटना के बाद एनएच-18 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई और उन्होंने स्थिति को सामान्य कराया।
Also Read :नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव, डेढ़ लाख का नुकसान
Also Read : ट्रैवलर और ट्रेलर की भिड़ंत, एनएच-18 पर मचा हड़कंप


