Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मदर्स डे से पहले मां को मिला नया जीवन, आरपीएफ महिला सिपाही बनी फरिश्ता (VIDEO)
    जोहार ब्रेकिंग

    मदर्स डे से पहले मां को मिला नया जीवन, आरपीएफ महिला सिपाही बनी फरिश्ता (VIDEO)

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरपीएफ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की एक महिला सिपाही ने अपनी सतर्कता, बहादुरी और त्वरित सूझबूझ से एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। यह घटना मदर्स डे से ठीक पहले हुई, जब एक छोटे बच्चे के सामने उसकी मां की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी। आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने बिना एक पल गंवाए महिला को मौत के मुंह से खींच लिया। रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ जवान लगातार सतर्क ड्यूटी कर रहे हैं। इसी कड़ी में 9 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर यह घटना सामने आई।

    जल्दबाजी में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस स्टेशन से खुल रही थी। इसी दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिर गई। महिला चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/05/rpf.mp4

    महिला कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी

    ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने जैसे ही घटना देखी, तुरंत दौड़कर महिला को पकड़ लिया। उन्होंने पूरी मजबूती से महिला को थामे रखा और ट्रेन रुकने तक उसे सुरक्षित संभाले रखा। उनकी तत्परता और साहस की वजह से बड़ा हादसा टल गया और महिला यात्री की जान बच गई।

    ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत बची जान

    आरपीएफ की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत यह एक और सफल बचाव अभियान माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने महिला कांस्टेबल की सतर्कता और साहस की सराहना की है।

    Also Read : SSC GD परीक्षा : रांची के एग्जाम सेंटर पर छापा, नकल के आरोप में 6 गिरफ्तार

    A Mother Receives a New Lease on Life Just Before Mother's Day; RPF Constable Turns Guardian Angel. आरपीएफ महिला सिपाही बनी फरिश्ता मदर्स डे से पहले मां को मिला नया जीवन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSC GD परीक्षा : रांची के एग्जाम सेंटर पर छापा, नकल के आरोप में 6 गिरफ्तार
    Next Article तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.