Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ को लेकर सोशल मीडिया पर 11 जनवरी को चलेगा महाअभियान
    झारखंड

    सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ को लेकर सोशल मीडिया पर 11 जनवरी को चलेगा महाअभियान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित अनूठी पहल ‘सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ’ के व्यापक एवं सकारात्मक परिणाम को देखते हुए 11 जनवरी, 2024 को प्रातः सभी जिलों में स्कूल आते हुए बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीर या वीडियो #SeetiBajao को टैग करते हुए पोस्ट किया जाएगा. इस सोशल मीडिया महाअभियान में राज्य के प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, शिक्षक, छात्र छात्राये, अभिभावक आदि अनिवार्य रूप से भाग लेंगे. इस महाअभियान में समाज के प्रबुद्धजन, मुखिया, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इनके अलावा सरस्वती वाहिनी के सदस्य एवं माता समिति के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे.

    जिला शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक

    सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ महाअभियान के संदर्भ में राज्य शिक्षा सचिव के रवि कुमार के निर्देशानुसार आज विभिन्न जिलों में दिनांक 11 जनवरी, 2024 के सोशल मीडिया महाअभियान को देखते हुए अहम बैठक की गयी. इसमें जिला के सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही 11 जनवरी के दिन इस महाअभियान की व्यापक सफलता को लेकर पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक हर विद्यालय में पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है.

    स्कूलों में पर्याप्त सीटी हो उपलब्ध

    सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ सोशल मीडिया महाअभियान को देखते हुए स्कूलों को पर्याप्त सीटी रखने का निर्देश दिया गया है. राज्य शिक्षा सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पर्याप्त संख्या में सीटी मौजूद रखने का निर्देश दिया है. जिन विद्यालयों ने अबतक सीटी का क्रय नहीं किया है, उन्हें तत्काल इसका क्रय कर लेने का निर्देश दिया गया है.

    नोडल पदाधिकारी किए गए नियुक्त

    सोशल मीडिया महाअभियान की सफलता के लिए जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. जिलास्तर पर एडीपीओ, ब्लॉक स्तर पर बीपीओ और संकुल स्तर पर सीआरपी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इस कार्यक्रम को प्रयास, एसएमसी, रुआर और पीटीएम से भी जोड़ा जाएगा. राज्य शिक्षा परियोजना ने सभी जिलों को जारी दिशा निर्देशों में स्पष्ट किया है कि इस सोशल मीडिया महाअभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया के सभी माध्यमों का इस्तेमाल करें. सिर्फ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ही नहीं, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और कू एप का भी इस्तेमाल सुनिश्चित करें. सभी माध्यमों द्वारा #SeetiBajao को पोस्ट करें.

    सिमडेगा से शुरू हुआ था अभियान

    सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ अभियान को सिमडेगा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था. जिले में इसके सकारात्मक परिणाम को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पूरे राज्य में इस अभियान को ‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ अभियान के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया. देखते ही देखते यह अभियान राज्य के सभी जिलों में शुरू हो गया, जिसके परिणामस्वरूप स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पहले से बढ़ी है, साथ ही उनके अंदर नेतृत्व कौशल का भी विकास हो रहा है.

    क्या है सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान?

    सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान सिमडेगा के सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ अभियान के तर्ज पर ही पूरे राज्य में शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत प्रतिदिन प्रातः स्कूल में हाउस के कैप्टन और क्लास मॉनिटर सीटी बजाते हुए अपने गांव, कस्बो, टोलो के बच्चो को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करते है. सीटी बजते ही बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो जाते है और अपने सहपाठी के साथ स्कूल जाते हैं. इस अभियान से बच्चों के अभिभावक भी जागरूक हो रहे हैं. पहले बच्चों द्वारा गलत जानकारी या स्कूल बंद होने की जानकारी देकर स्कूल नहीं जाने का बहाना बनाया जाता था. अब सीटी बजते ही माता पिता यह समझ जाते हैं कि स्कूल खुला है और उन्हें अपने बच्चों को समय पर तैयार करके स्कूल भेजना है.

    'सीटी बजाओ #SeetiBajao अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अभिभावक आज की खबर उपस्थिति बढ़ाओ' करंट न्यूज क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी छात्र छात्राये जिला शिक्षा अधीक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रखंड साधन सेवी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज शिक्षक संकुल साधन सेवी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    Next Article सीएम हेमंत से मिले सांसद खीरू महतो, नीतीश की जोहार यात्रा से कराया अवगत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.