Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इटखोरी चौक के पास होलसेल राशन दुकान में भीषण आग, तीन लाख का नुकसान
    झारखंड

    इटखोरी चौक के पास होलसेल राशन दुकान में भीषण आग, तीन लाख का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025Updated:December 14, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के इटखोरी चौक के समीप आधी रात एक होलसेल राशन की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह दुकान इटखोरी थाना क्षेत्र के मलकपुर निवासी अमित कुमार, पिता रामचंद्र साव की बताई जा रही है। इस अग्निकांड में दुकान में रखा सारा राशन, फर्नीचर और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर नष्ट हो गया।

    आग इतनी तेज थी कि चावल, दाल, आटा, तेल समेत बड़ी मात्रा में रखा खाद्य सामग्री पूरी तरह खाक हो गया। इसके अलावा दुकान के लकड़ी के रैक, काउंटर और अन्य सामान भी आग में जल गए। दुकानदार के अनुसार इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

    घटना देर रात की होने के कारण दुकानदार को इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने दुकान से धुआं उठता और जले हुए अवशेष देखे, जिसके बाद उन्होंने अमित कुमार को फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही अमित कुमार अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान की हालत देखकर दोनों स्तब्ध रह गए, चारों ओर केवल राख और जला हुआ सामान पड़ा हुआ था।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग समय रहते नहीं बुझती तो आसपास की अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी, लेकिन सौभाग्य से आग सीमित दायरे में ही रही। वहीं, सुबह पुलिस को सूचना देने के बावजूद खबर लिखे जाने तक कोई भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे दुकानदार और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

    अमित कुमार ने बताया कि इस दुकान से ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता था और अब सब कुछ जलकर खत्म हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को हर संभव मदद देने की अपील की है।

    इटखोरी चौक के पास होलसेल राशन दुकान में भीषण आग तीन लाख का नुकसान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, नकदी और जेवर ले उड़े चोर
    Next Article बिहार पुलिस में शामिल हुए 1218 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम ने दी बधाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.