Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में विकास की बड़ी छलांग, रेड कॉरिडोर में 103 करोड़ की सड़क
    झारखंड

    पलामू में विकास की बड़ी छलांग, रेड कॉरिडोर में 103 करोड़ की सड़क

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के नावाबाजार से पांडु प्रखंड के कजरु कला तक बनने वाली सड़क को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित रहे इस इलाके में अब विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    सांसद की पहल लाई रंग

    इस परियोजना के पीछे पलामू सांसद विष्णुदयाल राम की अहम भूमिका रही। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस सड़क की जरूरत को रखा था, जिसके बाद यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

    103 करोड़ से बनेगी 23 किमी लंबी सड़क

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत 23.615 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 103.608 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।

    25 से ज्यादा गांवों को मिलेगा फायदा

    इस सड़क के बन जाने से 25 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल कजरु कला इलाके तक पहुंचने के लिए लोगों को 60 से 65 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है, जो सड़क बनने के बाद घटकर 40 से 45 किलोमीटर रह जाएगा।

    आवागमन आसान, विकास को मिलेगा रफ्तार

    सांसद ने कहा कि सड़क बनने से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि इलाके में विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। इस परियोजना से रेड कॉरिडोर माने जाने वाले इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

    Also Read : 10 साल बाद भी नहीं बच पायेंगे गुनहगार, महिला अपराध में अब हर हाल में होगी सजा

    Central Government Project CRIF road project India infrastructure news Jharkhand Development News Jharkhand road project Kajru Kala road Latest news Nawabazar to Pandu road Naxal affected area development Nitin Gadkari road project Palamu infrastructure Palamu News road construction India rural connectivity India Today News Trending News village connectivity project Vishnudeo Ram MP ग्रामीण सड़क परियोजना नक्सल क्षेत्र विकास पलामू समाचार सड़क निर्माण योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 साल बाद भी नहीं बच पायेंगे गुनहगार, महिला अपराध में अब हर हाल में होगी सजा
    Next Article सरकार के 100 करोड़ पर पदाधिकारियों की नजर… बंदरबांट की तैयारी !

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.