Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हरमू मैदान में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं की टीम ने हिस्सा लिया
    झारखंड

    हरमू मैदान में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं की टीम ने हिस्सा लिया

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2022Updated:August 18, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    रांचीः कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रांची में उत्साह चरम पर है. जगह जगह दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई है. माखन चोर कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव की खुशी में हरमू मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगित आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं की टीम ने हिस्सा लिया.करीब 25 फीट की उंचाई पर रखा मटका को फोड़ना था.

    इस मटका को फोड़ने के लिए युवाओं की टीम कोशिश करती रही. लेकिन नेशनल योगा की टीम पहले प्रयास में सफल हुई. लेकिन मटका फोड़ नहीं पाई. इसी तरह लड़कियों की टीम भी लक्ष्य को पाने के लिए उत्साहित थी. लेकिन लड़कियों की टीम को सफलता नहीं मिली.

    हालांकि, नेशनल योगा के युवकों की टीम ने एक मिनट 18 सेकेंड में मटका फोड़कर इस प्रतियोगिता का विजेता बन गये.श्रीकृष्ण विकास समिति के बैनर तले आयोजित इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 22 टीम शामिल हुए थे. प्रतियोगिता में शामिल टीम को 2 मिनट के भीतर 25 फीट की उंचाई पर रखे दही से भरा मटका फोड़ना था. मटका फोड़ने में सफल रहे रौशन कहते हैं कि दो वर्ष बाद यह मौका मिला है.

    इस प्रतियोगिता के लिए हमारी टीम कई दिनों से प्रैक्टिस कर रही थी. महिला टीम लीडर नेहा कहती है कि लड़कियों के हिसाब से मटका थोड़ा ज्यादा उंचाई पर रखा गया था. इससे हमारी टीम सफल नहीं हो पाई.

    शुक्रवार को कृष्णाष्टमी है. इसको लेकर एक दिन पहले गुरुवार को राजधानी में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई. मोरहाबादी मैदान में भी दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई. वहीं, अलवर्ट एक्का चौक सहित कई जगहों पर शुक्रवार को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. युवाओं में देखी जा रही उत्साह से लगता है कि इस बार प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा: बाल गृह के कमरे की खिड़की के ग्रील को काटकर तीन बच्चे फरार, पुलिस बच्चों को ढूंढने में जुटी
    Next Article 12 इंस्पेक्टर का झारखंड जगुआर में तबादला, हटाये गए जसीडीह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.