Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Nov, 2025 ♦ 4:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में SNMMCH के सर्जिकल ICU में घुसा सियार!, फिर…
    झारखंड

    धनबाद में SNMMCH के सर्जिकल ICU में घुसा सियार!, फिर…

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्जिकल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के 600 बेड वाले शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की खामियां एक बार फिर सामने आ गईं। अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक स्थित सर्जिकल ICU में एक सियार घुस आया, जिससे मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक आउटसोर्स कर्मचारी आधी रात के बाद वार्ड की ओर जा रहा था, तभी उसने देखा कि एक सियार इमरजेंसी ब्लॉक में दाखिल होकर सर्जिकल आईसीयू की ओर बढ़ रहा है। उसने तुरंत नर्सिंग स्टाफ को इसकी सूचना दी और लाइट जलाने को कहा।

    जैसे ही ICU में रोशनी हुई, सियार एक बेड के नीचे से निकलकर तेजी से बाहर भाग गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी मरीज, परिजन या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में अक्सर कुत्ते और अन्य जंगली जानवर घूमते रहते हैं। उनका मानना है कि इमरजेंसी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जंगली जानवर का प्रवेश होना बड़ी लापरवाही है।

    स्टाफ के अनुसार, रात में अस्पताल के कई प्रवेश द्वार खुले रहते हैं, जिससे बाहरी जानवर आसानी से अंदर आ जाते हैं। फिलहाल, इस मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना के बाद मरीजों और परिजनों ने रात की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

    Also Read : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

    A jackal entered the surgical ICU of SNMMCH in Dhanbad causing panic. Security at Shaheed Nirmal Mahato Medical College Hospital questioned; a jackal entered the ICU आईसीयू में घुसा सियार धनबाद में SNMMCH के सर्जिकल ICU में घुसा सियार मचा हड़कंप शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, फिर…
    Next Article गुवाहाटी टेस्ट से पहले शुभमन गिल की चोट पर आया बड़ा अपडेट

    Related Posts

    झारखंड

    केकेएम कॉलेज में प्रोजेक्ट प्रयास को लेकर हुआ प्रेरक संवाद, छात्रों में दिखी नई उमंग

    November 19, 2025
    झारखंड

    संयुक्त सर्वे का काम 30 नवंबर तक करें पूरा : डीडीसी

    November 19, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 120 लीटर देसी दारू जब्त

    November 19, 2025
    Latest Posts

    केकेएम कॉलेज में प्रोजेक्ट प्रयास को लेकर हुआ प्रेरक संवाद, छात्रों में दिखी नई उमंग

    November 19, 2025

    संयुक्त सर्वे का काम 30 नवंबर तक करें पूरा : डीडीसी

    November 19, 2025

    चाईबासा के जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 120 लीटर देसी दारू जब्त

    November 19, 2025

    शपथ ग्रहण को लेकर हाई अलर्ट पर पटना पुलिस, कर रही कड़ी चेकिंग

    November 19, 2025

    गुवाहाटी टेस्ट से पहले शुभमन गिल की चोट पर आया बड़ा अपडेट

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.