Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंडवासियों के लिए सुनहरा मौका, 23 हजार में 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडवासियों के लिए सुनहरा मौका, 23 हजार में 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 26, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ज्योतिर्लिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देश भर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार के उपक्रम और नवरत्न कंपनी आईआरसीटीसी अब भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कम खर्च में सात ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराने जा रही है। यह यात्रा भारत सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत कराई जा रही है। इस संबंध में आईआरसीटीसी के जोनल इंचार्ज मोइनक दत्ता और झारखंड टूरिज्म रांची के इंचार्ज अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।

    11 रात और 12 दिन की होगी धार्मिक यात्रा

    अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा कुल 11 रात और 12 दिन की होगी। इस दौरान यात्रियों को देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। खास तौर पर ज्योतिर्लिंग और प्रसिद्ध मंदिरों को इस यात्रा में शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका के श्री द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के श्री साईं मंदिर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

    अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से तय किया गया किराया

    यात्रा को सभी वर्गों के लोगों के लिए आसान बनाने के लिए अलग-अलग श्रेणी में शुल्क तय किया गया है। इकोनॉमी क्लास के लिए 23,315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास के लिए 41,570 रुपये और कम्फर्ट क्लास के लिए 50,410 रुपये तय किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस शुल्क में यात्रा, भोजन, ठहरने और स्थानीय भ्रमण की पूरी सुविधा शामिल है। यात्रियों को अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

    ट्रेन 11 मई को झारसुगुड़ा से होगी रवाना

    भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 11 मई को झारसुगुड़ा से रवाना होगी। यह ट्रेन राउरकेला, रांची, मूरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, क्योंकि उन्हें अपने नजदीकी स्टेशनों से ही ट्रेन पकड़ने का मौका मिलेगा।

    एसी और नॉन एसी दोनों सुविधा

    आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच की व्यवस्था की है। सिर्फ ट्रेन ही नहीं, बल्कि ट्रेन से उतरने के बाद धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने के लिए भी एसी और नॉन एसी वाहनों की सुविधा दी जाएगी। यानी पूरी यात्रा को आरामदायक और परेशानी मुक्त बनाने की कोशिश की गई है।

    ग्रुप बुकिंग पर मिलेगी छूट

    अगर 10 या उससे अधिक लोग एक साथ बुकिंग कराते हैं, तो प्रति व्यक्ति 750 रुपये की छूट दी जाएगी। इससे परिवार, मित्र समूह या मोहल्ले के लोग मिलकर यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

    600 यात्रियों के लिए बुकिंग, 340 ने करा लिया रजिस्ट्रेशन

    अधिकारियों ने बताया कि 11 मई की यात्रा के लिए कुल 600 यात्रियों की बुकिंग की जाएगी। 25 अप्रैल तक लगभग 340 लोगों ने अपनी सीट बुक करा ली है। सिर्फ कोडरमा से ही अब तक 22 यात्रियों ने बुकिंग कराई है। उन्होंने बताया कि यह सेवा वर्ष 2023 से शुरू की गई है। पिछले साल कोडरमा से करीब 28 लोग इस यात्रा पर गए थे, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग इसका लाभ नहीं ले सके थे। इसी वजह से इस बार प्रेस के माध्यम से लोगों तक सूचना पहुंचाई जा रही है।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    अगर कोई यात्री इस धार्मिक यात्रा में शामिल होना चाहता है, तो वह आईआरसीटीसी के टोल फ्री नंबर 8595937711 पर संपर्क कर बुकिंग करा सकता है। कम खर्च में ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन की यह योजना खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुनहरा मौका मानी जा रही है।

    Also Read : JET 2026 परीक्षा में बवाल : नहीं पहुंचे 32 प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    000 23 हजार में 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन A Golden Opportunity for the People of Jharkhand: Visit 7 Jyotirlingas and Shirdi Sai Baba for Just ₹23 झारखंडवासियों के लिए सुनहरा मौका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJET 2026 परीक्षा में बवाल : नहीं पहुंचे 32 प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन
    Next Article कड़ी सुरक्षा के बीच खत्म हुई JET 2026 परीक्षा, 434 केंद्रों पर 1.75 लाख अभ्यर्थियों ने लिखा एग्जाम

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.