Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म
    खेल-सिनेमा

    इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024Updated:August 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के जीवन पर फिल्म बनायी जा रही है. युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान हो गया है. फिल्म  समीक्षक तरन आदर्श ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. तरन आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, भूषण कुमार-रवि भगचांदका, युवराज सिंह की बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे. इसमें उनकी ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड लड़ाइयों को दिखाया जाएगा. इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है. गौरतलब है कि युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाता है. इसके अलावा वर्ष 2011 में उन्हें कैंसर हो गया था, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की. युवराज सिंह के इसी सफर पर अब एक बॉयोपिक बनने वाली है.

    युवराज सिंह ने खुद लिया था सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम

    हालांकि एक बार अपने इंटरव्यू में खुद युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि उनपर बायोपिक बनती है तो उसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को उनका किरदार निभाना चाहिए. दरअसल सिद्धांत के लिए प्लस पॉइंट ये है कि उनका लुक और डीलडौल काफी कुछ क्रिकेचर से मिलता जुलता है लेकिन ये देखना बाकी है कि उन्हें ये किरदार निभाने का मौका मिल पाता है या नहीं. सिद्धांत ने इससे पहले क्रिकेट पर आधारित वेब-सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ में क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी. वहीं कुछ फैन्स ने युवी के रोल के लिए टाइगर श्रॉफ का नाम लिया है. काफी लोगों ने एक ही सवाल पूछा है- कौन हो सकता है इसमें एक्टर?

    युवराज को मिला था ये खिताब

    साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह को कैंसर था और इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, वो वर्ल्ड कप खेलते रहे और इसे जीतकर भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था. युवराज के इस हिम्मत ने देशवासियों को हैरान कर दिया था और वे वर्ल्ड कप 2011 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजे गए थे.

    'इनसाइड एज' 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'. ऑन फील्ड ऑफ फील्ड कैंसर टाइगर श्रॉफ फिल्म बायोपिक भारतीय क्रिकेट टीम भूषण कुमार मुंबई युवराज सिंह रवि भगचांदका वर्ल्ड कप 2011 वेब-सीरीज़ समीक्षक तरन आदर्श सिद्धांत चतुर्वेदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबागेश्वर धाम जा रहा ऑटो ट्रक से टकराया, सात की मौ’त
    Next Article झारखंड में मॉनसून सक्रिय कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026
    क्राइम

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026
    क्राइम

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026
    Latest Posts

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.